खबर
Top News

केंद्रीय जांच ब्यूरो का बड़ा खुलासा: मामला पद्मश्री महिला से इतने करोड़ की धोखाधड़ी का; जानिये किसने बदला मोबाइल नंबर, राशि की ट्रांसफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 12:16 pm
शेयर करें:
केंद्रीय जांच ब्यूरो का बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी जनक पलटा मगलिगिन के साथ 23.47 लाख रुपए की बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि बैंक कर्मचारी ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया और पूरी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी।

सीबीआई के अनुसार, यह घटना 1 जून 2020 की है। उस समय जनक पलटा के बैंक खाते में 23.47 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा थे। आरोपी दिनेश डोंगरे, जो उस समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिचौली मर्दाना शाखा में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था, ने अपनी बैंक आईडी का दुरुपयोग करते हुए खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया, ताकि ट्रांजेक्शन की जानकारी खाताधारक तक न पहुंचे।

इसके बाद आरोपी ने राशि को पहले पंकज जीनवाल के खाते में ट्रांसफर किया। इस खाते में भी उसने अपना मोबाइल नंबर लिंक कर दिया। बाद में यह रकम चंदन जीनवाल के खाते में भेजी गई, जहां से पूरी राशि निकाल ली गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दिनेश डोंगरे ने इस रकम का उपयोग अपने गोल्ड लोन का भुगतान करने में किया, जबकि चंदन जीनवाल ने पैसे को ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दिया।

मामले में सीबीआई ने दिनेश डोंगरे और चंदन जीनवाल को गिरफ्तार किया था। हालांकि, 29 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी यह साबित नहीं कर पाई कि आरोपियों ने जांच में सहयोग नहीं किया या उनकी हिरासत जरूरी है। समन जारी होने पर आरोपी स्वयं जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित हुए थे।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत देने के आदेश दिए हैं। सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 9 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 9 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 9 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 9 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 9 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 9 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 9 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 9 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 9 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 9 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 10 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 10 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 10 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 10 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 10 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 10 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 10 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!