NEET पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: अब तक इतने आरोपी गिरफ्तार; इस गैंग पर शिकंजा, यह लिंक उजागर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/पटना।
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में जांच के दौरान बड़े खुलासे सामने आए हैं। अब तक 45 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क के तार बिहार के पटना से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जबकि एक संगठित गिरोह के रूप में मनीष यादव गैंग का नाम भी सामने आया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही चुनिंदा अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया था, जिसके बदले मोटी रकम ली गई। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के विस्तार और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
इस बीच परीक्षा आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। एजेंसी का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों से मिली शुरुआती रिपोर्ट में परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे थे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
करीब 22 लाख छात्रों की भागीदारी वाली इस परीक्षा के रद्द होने से देशभर के अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्रों और अभिभावकों के बीच इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना व्यापक है और इसमें किन-किन स्तरों पर मिलीभगत हुई।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया है और नई तारीख जल्द घोषित होने की संभावना है। फिलहाल, लाखों छात्रों की नजर जांच के नतीजों और अगली परीक्षा तिथि पर टिकी हुई है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!