फर्जी कोर्ट आदेश मामले में बड़ा खुलासा: जानिये किसे घोषित किया मुख्य साजिशकर्ता; जमानत याचिका खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईएएस संतोष वर्मा से जुड़े फर्जी कोर्ट आदेश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इंदौर जिला कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अमन सिंह भूरिया को इस पूरे प्रकरण का मुख्य षड्यंत्रकारी बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अदालत ने भूरिया की जमानत याचिका खारिज कर दी।
फर्जी आदेश केस में नया मोड़
लसूडिया थाने में दर्ज मामले में एक महिला की शिकायत पर संतोष वर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जांच के दौरान सामने आया कि कोर्ट से जारी दिखाया गया एक आदेश कूटरचित (फर्जी) था, जिसके जरिए वर्मा को बरी किया गया था। इस आदेश को लेकर एडीजे विजेंद्र सिंह रावत ने जून 2021 में एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई आदेश उनकी कोर्ट से जारी नहीं हुआ।
जांच में बढ़ते गए आरोपी
शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन बाद में इसमें आईएएस संतोष वर्मा, एडीजे विजेंद्र सिंह रावत और कोर्ट लिपिक नीतू सिंह चौहान को आरोपी बनाया गया। अब पुलिस जांच में अमन सिंह भूरिया का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है।
चेंबर में करवाई गई थी मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, भूरिया ने ही अपने चेंबर में संतोष वर्मा और विजेंद्र सिंह रावत की मुलाकात करवाई थी। केस डायरी में दर्ज बयानों में दोनों ने इस मुलाकात की पुष्टि भी की है।
फोन कॉल और चैट से मजबूत हुए सबूत
जांच में यह भी सामने आया कि 16 सितंबर 2020 से 22 जून 2021 के बीच संतोष वर्मा और भूरिया के बीच दो मोबाइल नंबरों से 32 बार बातचीत हुई। ये बातचीत ज्यादातर न्यायिक कार्य के बाद रात में हुई।
30 सितंबर 2020 को केस ट्रांसफर के दिन दोनों के बीच 8 बार बात हुई। 1 अक्टूबर को रात 8:38 बजे भी संपर्क हुआ। 16 से 25 सितंबर के बीच सुबह से रात तक लगातार बातचीत के रिकॉर्ड मिले। इसके अलावा दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट भी जांच एजेंसियों के पास मौजूद है, जो साजिश की पुष्टि करते हैं।
भूरिया की दलील और कोर्ट का फैसला
पुलिस ने 17 अप्रैल को भूरिया को नोटिस जारी कर 28 अप्रैल को मोबाइल सहित पेश होने को कहा था। इसके बाद भूरिया ने आशंका जताते हुए जमानत याचिका दाखिल की और कहा कि जिस मोबाइल की मांग की जा रही है, वह उनका नहीं है।
हालांकि, सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और न्यायिक दस्तावेजों में कूटरचना जैसे अपराध समाज और न्याय व्यवस्था के लिए खतरा हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने भूरिया की जमानत याचिका खारिज कर दी।
मामले की गंभीरता बढ़ी
कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह केस सामान्य आपराधिक मामलों से कहीं ज्यादा गंभीर है, क्योंकि इसमें न्यायिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ और साजिश का आरोप शामिल है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!