देवास ब्लास्ट के बाद बड़ा खुलासा: वेयरहाउस में छिपा ‘बारूद’; फैक्ट्री से मेल खाते कंटेनर और संदिग्ध केमिकल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत के बाद जांच का दायरा अब पास के वेयरहाउस तक पहुंच गया है। ब्लास्ट साइट से करीब 1–2 किमी दूर स्थित गोदाम में ऐसे सबूत मिले हैं, जो अवैध गतिविधियों और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल वेयरहाउस को सील कर दिया गया है।
फैक्ट्री जैसे ही कंटेनर मिले, बढ़ा शक
जांच में सामने आया कि वेयरहाउस के भीतर वही स्टील कंटेनर रखे थे, जिन जैसे कंटेनरों में फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। वीडियो फुटेज में 4 से 6 कंटेनर दिखाई दे रहे हैं, जबकि आशंका जताई जा रही है कि और भी कंटेनर अंदर छिपे हो सकते हैं। इसी तरह के कंटेनर ब्लास्ट के समय मजदूरों के पास मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा हुआ।
‘REGULAR’ लिखे कट्टे-दोनों जगह एक जैसे सुराग
फैक्ट्री और वेयरहाउस, दोनों जगह सफेद कट्टों पर लाल रंग से ‘REGULAR’ लिखा मिला। फैक्ट्री में जहां हजारों कट्टे पाए गए, वहीं वेयरहाउस में इनकी संख्या लाखों में बताई जा रही है। इससे संकेत मिलता है कि तैयार पटाखों की पैकिंग और सप्लाई का काम भी इसी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
गत्तों के नीचे छिपी संदिग्ध बोरियां
वेयरहाउस में गत्तों के नीचे छिपाकर रखी गई सफेद बोरियां भी बरामद हुई हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इनमें पोटाश या अन्य विस्फोटक केमिकल हो सकते हैं। ऐसी ही सामग्री ब्लास्ट वाली फैक्ट्री में भी पाई गई थी, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि यहां भी पटाखा निर्माण या उससे जुड़ी प्रक्रिया चल रही थी।
पैकिंग सेटअप ने खोले नए राज
गोदाम के अंदर लंबी टेबल-कुर्सियां, कार्टन और पैकिंग सामग्री की व्यवस्था मिली है। इससे संकेत मिलता है कि यहां बड़े स्तर पर पैकिंग या संभवतः निर्माण का काम होता था। अनुमान है कि फैक्ट्री में तैयार माल को यहां लाकर पैक कर सप्लाई किया जाता था।
अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल
प्रारंभिक जांच में पुलिस अधिकारियों ने यहां केवल स्टॉक होने की बात कही थी, लेकिन सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को दोबारा विस्तृत जांच के निर्देश देने पड़े।
सरपंच ने पहले ही दी थी चेतावनी
ग्राम पंचायत की सरपंच कविता गौड़ ने दावा किया कि उन्होंने मार्च 2026 में ही इस वेयरहाउस में पटाखा निर्माण की शिकायत की थी। उनके अनुसार यहां पहले भी छोटा विस्फोट हो चुका था, लेकिन प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई।
लाइसेंस प्रक्रिया पर भी उठे सवाल
विस्फोटक नियम 2008 के तहत पंचायत की सहमति जरूरी होती है, लेकिन सरपंच के विरोध के बावजूद फैक्ट्री को अनुमति मिलना जांच का बड़ा विषय बन गया है। हाईवे, पेट्रोल पंप और आबादी के पास फैक्ट्री संचालन को लेकर प्रशासनिक निर्णयों पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!