शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: सामूहिक विवाह सम्मेलन का ऐसे दिया झांसा; इतने दूल्हे तो पहुंचे, लेकिन दुल्हन एक भी नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शादी के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन का झांसा देकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 42 युवकों को दूल्हा बनाकर देवास बुलाया गया, लेकिन तय तारीख पर कोई दुल्हन नहीं पहुंची।
दूल्हों और परिजनों ने किया हंगामा
देर रात तक इंतजार के बाद जब ठगी का अहसास हुआ तो दूल्हों और उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
प्रत्येक युवक से 12 हजार से 20 हजार रुपए तक वसूले
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शादी कराने के नाम पर प्रत्येक युवक से 12 हजार से 20 हजार रुपए तक वसूले थे। युवकों को सोशल मीडिया पर खूबसूरत लड़कियों और मॉडल जैसी तस्वीरें दिखाकर शादी के लिए तैयार किया गया था।
इस बात का दावा किया था
आरोपियों ने दावा किया था कि लड़कियां इंदौर के एक अनाथ आश्रम से लाई जाएंगी और सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूरे रीति-रिवाज से विवाह कराया जाएगा। इतना ही नहीं, दहेज और घरेलू सामान देने का भी लालच दिया गया था।
भोपाल, शाजापुर समेत कई जिलों से पहुंचे दूल्हे
जानकारी के अनुसार भोपाल, शाजापुर, देवास और आसपास के कई जिलों से युवक अपने परिवारों के साथ रविवार सुबह देवास पहुंचे थे। कई लोग किराए की कारों से आए थे। सभी को पहले ही बता दिया गया था कि उन्हें शादी का कोई सामान लाने की जरूरत नहीं है। दूल्हे की ड्रेस से लेकर शादी की पूरी व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी।
इंतजार कराया जाता रहा
सुबह से ही युवकों को यह कहकर इंतजार कराया जाता रहा कि दुल्हनें इंदौर से रवाना हो चुकी हैं और जल्द पहुंचने वाली हैं। पूरे दिन इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं आया तो रात होते-होते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 10 बजे हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मॉडल की तस्वीरें दिखाकर फंसाया
पीड़ित युवकों ने पुलिस को बताया कि उनसे सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए संपर्क किया गया था। उन्हें कई लड़कियों की तस्वीरें दिखाई गईं, जिनमें अधिकांश तस्वीरें मॉडल जैसी दिख रही थीं। युवकों से कहा गया कि वे इनमें से अपनी पसंद की दुल्हन चुन सकते हैं।
माता टेकरी पर सामूहिक विवाह
भोपाल से आए ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि उन्हें विश्वास दिलाया गया था कि देवास की माता टेकरी पर सामूहिक विवाह होगा। उनसे कहा गया कि हल्दी और मेहंदी जैसी रस्में घर पर नहीं करनी हैं क्योंकि सभी कार्यक्रम यहीं आयोजित किए जाएंगे।
सादे कपड़ों में आना है
एक अन्य युवक अशोक ने बताया कि उससे 12 हजार रुपए लिए गए थे। उसे कहा गया था कि सादे कपड़ों में आना है क्योंकि शादी की ड्रेस और अन्य सामान यहीं उपलब्ध कराया जाएगा। इसी भरोसे में वह बिना किसी तैयारी के देवास पहुंच गया।
अनाथ आश्रम से आएंगी दुल्हनें
हरनियाकलां से आए राहुल मीणा ने बताया कि आयोजकों ने दावा किया था कि इंदौर के एक अनाथ आश्रम से लड़कियां लाई जाएंगी। इसके लिए युवकों से दस्तावेज और रकम जमा करवाई गई थी। कुछ लोगों से ऑनलाइन भुगतान लिया गया तो कुछ से नकद रुपए वसूले गए।
किसी को शक नहीं हुआ
पीड़ित परिवारों का कहना है कि आरोपियों ने पूरे मामले को इतने व्यवस्थित तरीके से पेश किया कि किसी को शक नहीं हुआ। कई परिवारों ने गांवों में रिश्तेदारों और मेहमानों को शादी की सूचना तक दे दी थी।
रात तक टालते रहे आरोपी
दूल्हों और उनके परिजनों के अनुसार सुबह से शाम तक आरोपी लगातार यह कहते रहे कि “मैडम रास्ते में हैं” और “दुल्हनें इंदौर से निकल चुकी हैं।” देर रात तक भी जब कोई नहीं पहुंचा तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ।
भाई ने ही ठग लिया
मामले में सामने आए मुकेश दास ने बताया कि उसका भाई दिनेश दास बैरागी इंदौर में काम करता है। उसी ने उसे बताया था कि कुछ लड़कियां विवाह के लिए तैयार हैं।
रकम तथा दस्तावेज इकट्ठा किए
दिनेश के कहने पर उसने लोगों से संपर्क किया और रकम तथा दस्तावेज इकट्ठा किए। मुकेश ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी सुनीता बैरागी भी लोगों से फॉर्म भरवाने और संपर्क कराने में शामिल थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पूरे मामले में पुलिस ने मुकेश दास, उसकी पत्नी सुनीता बैरागी, बड़े भाई दिनेश बैरागी और ससुर नरसिंह दास बैरागी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इससे पहले भी कहीं इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।
धोखाधड़ी, विश्वासघात और साजिश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में धोखाधड़ी, विश्वासघात और साजिश जैसी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है।
गांवों में चर्चा का विषय बना मामला
घटना सामने आने के बाद कई गांवों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जिन युवकों की शादी तय होने की बात परिवारों ने रिश्तेदारों को बताई थी, वे अब सामाजिक शर्मिंदगी का सामना कर रहे हैं। कई परिवारों ने कहा कि आरोपियों ने उनकी भावनाओं और शादी की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ठगा है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!