बारिश के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: जोखिम वाले पर्यटन स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंधित; आदेश तोड़ा तो होगी एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लगातार हो रही बारिश और संभावित हादसों की आशंका को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने जिले के जोखिम भरे और एकांत पर्यटन स्थलों के प्रतिबंधित क्षेत्रों में आम लोगों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 (1) एवं (2) के तहत जारी किया है। आदेश 25 जून 2026 से 22 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा।
इन पर्यटन स्थलों के प्रतिबंधित क्षेत्रों में नहीं मिलेगा प्रवेश
जारी आदेश के अनुसार महू तहसील क्षेत्र के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के जोखिम वाले और एकांत हिस्सों में आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इनमें तिंछा फॉल, चोरल फॉल, चोरल डेम, सीतलामाता फॉल, कजलीगढ़, मेहंदी कुण्ड, जामन्या कुण्ड, मोहाड़ी फॉल, रतबी वाटर फॉल, लोहिया कुण्ड, जूनापानी, चिड़िया भड़क, बामनिया कुण्ड, जोगी भड़क और हत्यारी खो सहित अन्य संवेदनशील स्थल शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में जलस्तर अचानक बढ़ने, तेज बहाव, फिसलन और चट्टानें खिसकने जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में जनहानि रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है।
सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, सीमाएं भी होंगी निर्धारित
कलेक्टर ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पर्यटन स्थलों पर आवश्यक स्थानों पर प्रतिबंध संबंधी सूचना बोर्ड तत्काल लगाए जाएं। जहां आवश्यकता हो, वहां प्रतिबंधित क्षेत्रों की सीमाएं भी स्पष्ट रूप से चिन्हित की जाएं, ताकि पर्यटकों को जोखिम वाले स्थानों की जानकारी मिल सके।
थाना प्रभारियों को पालन कराने के निर्देश
आदेश के पालन की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करे।
आदेश तोड़ा तो दर्ज होगी एफआईआर
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह प्रतिबंध कानून-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों तथा सुरक्षा कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में जोखिम भरे पर्यटन स्थलों पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय केवल जनसुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।
संबंधित समाचार

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!