खबर
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी: लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 5:32 pm
शेयर करें:
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मनोरमा कॉलोनी में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के पति के साथ संयुक्त इंडसइंड बैंक खाते से 9.84 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए निकाल लिए गए।

प्रकरण दर्ज, जांच शुरू
जिस समय खाते से रकम निकली, उस दौरान दंपती मंदिर गए हुए थे और उनके बच्चे घर पर मोबाइल में गेम खेल रहे थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर से लौटे तो मोबाइल में मिले लगातार मैसेज
मनोरमा कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय विनीता जैन ने पति अमितोष जैन के साथ पुलिस को बताया कि उनका इंडसइंड बैंक की सिविल लाइन शाखा में संयुक्त खाता है। 17 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे दोनों मनोरमा जैन मंदिर गए थे।

छह संदेश दिखाई दिए
वे अपने मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। करीब एक घंटे बाद जब दंपती वापस लौटा तो उनके बेटा-बेटी मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। विनीता ने मोबाइल वापस लेने के बाद बैंक के मैसेज चेक किए तो खाते से रकम निकाले जाने के छह संदेश दिखाई दिए।

छह ट्रांजैक्शन में निकले 9.84 लाख
पुलिस के अनुसार, खाते से चार बार 2-2 लाख रुपये और दो बार 92-92 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 9 लाख 84 हजार रुपये खाते से निकल गए। पति अमितोष के मोबाइल पर भी रकम निकाले जाने के मैसेज पहुंचे थे। घटना का पता चलते ही दंपती तत्काल बैंक की सिविल लाइन शाखा पहुंचे और खाते को बंद कराया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
विनीता जैन ने अज्ञात व्यक्ति पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर खाते से रकम निकालने का आरोप लगाया है। गोपालगंज थाना पुलिस ने BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खाते से रकम किस माध्यम से निकाली गई और ट्रांजैक्शन के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

बच्चों को मोबाइल देने में भी बरतें सावधानी
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, मोबाइल पर गेम खेलते समय आने वाले संदिग्ध लिंक, पॉपअप या वेबसाइट पर क्लिक करना जोखिम भरा हो सकता है। किसी अनजान लिंक को खोलने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचना जरूरी है।

बैंक से संबंधित OTP, PIN, पासवर्ड, कार्ड डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। बच्चों को मोबाइल देते समय भी उन्हें संदिग्ध लिंक और पॉपअप से दूर रहने की जानकारी देना जरूरी है।

ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर करें शिकायत
यदि बैंक खाते से बिना अनुमति रकम निकल जाए तो तुरंत बैंक को सूचना देकर संबंधित खाते या सुविधा को सुरक्षित कराना चाहिए। साथ ही 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराना और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करना भी जरूरी है।

इस मामले में पुलिस अब बैंकिंग ट्रांजैक्शन और डिजिटल गतिविधियों की जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 1 hour ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 1 hour ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 1 hour ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 1 hour ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 1 hour ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 2 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 2 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 2 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 2 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 2 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 2 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 2 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 2 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 2 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 2 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 2 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!