खबर
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत: मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 11:29 am
शेयर करें:
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रविवार रात अलग-अलग हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाणगंगा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव मिला। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की मौत
एरोड्रम क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में कमल (44) पुत्र दुर्गाशंकर वागेला, निवासी महावीर कृष्ण एवेन्यू, की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे कमल दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे।

घर के पास दोस्त अलग रास्ते पर चले गए। कुछ देर बाद घर से कुछ दूरी पर कमल घायल अवस्था में मिले। उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कमल हेयर कॉस्मेटिक का कारोबार करते थे।

परिजनों का आरोप है कि मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए सड़क पर रखे डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रेलवे ट्रैक के पास मिला प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव
बाणगंगा क्षेत्र में एमआर-10 रेलवे लाइन के पास रविवार रात प्रॉपर्टी ब्रोकर अनिल (52) पुत्र दगड़ू फरादे का शव मिला। उनकी एक्टिवा भी रेलवे पटरी के पास मिली।

पुलिस को ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है, हालांकि आत्महत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। मोबाइल के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

भतीजे रोहित के मुताबिक परिवार को यह जानकारी नहीं है कि अनिल रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे। परिवार ने किसी तरह के कर्ज या परेशानी की जानकारी से भी इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है।

सुपर कॉरिडोर पर छात्र की मौत, दोस्त घायल
सुपर कॉरिडोर पर रविवार रात हुए हादसे में बुध नगर निवासी कुलदीप पुत्र संतोष सुनहरे की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त विशाल घायल हो गया। कुलदीप दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था।

रात करीब 10 बजे पिता ने फोन किया तो जानकारी मिली कि कुलदीप एंबुलेंस में है और उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप 12वीं के बाद आईआईटी से मैकेनिकल डिप्लोमा कर रहा था।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। परिजनों ने हादसे को लेकर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ी भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ी भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI डॉक्टर-साध्वी भी हुई शिकार

3 minutes ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

7 minutes ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

14 minutes ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

24 minutes ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

26 minutes ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

43 minutes ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 1 hour ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 1 hour ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 2 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 2 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 2 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 20 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 20 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 20 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 20 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 20 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 20 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 20 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 21 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!