अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी: निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की अनदेखी और लापरवाही के कारण अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है। ताजा मामला एमजी रोड स्थित अपोलो टावर का है, जहां निर्माण नियमों और जनसुरक्षा को दरकिनार कर फ्रंट एलिवेशन पर लगभग 10×20 फीट का विशालकाय लोहे का जंगला खड़ा कर दिया गया है।
हवा में लटके लगभग 400 से 500 किलोग्राम वजनी इस भारी-भरकम जंगले के नीचे से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। यदि यह जंगला नीचे गिरता है, तो बड़ी जनहानि हो सकती है, लेकिन निगम प्रशासन पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है।
इस अवैध निर्माण की मुख्य वजह पाटीदार कलेक्शन के संचालक व्यापारी अर्जुन पाटीदार की मनमानी बताई जा रही है। अपोलो टावर कंडोमिनियम सोसाइटी के अध्यक्ष एवं सचिव राजेश मदनानी द्वारा नगर निगम आयुक्त, जोनल अधिकारी और तुकोगंज थाना पुलिस को साक्ष्यों के साथ लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं।
इसके बावजूद नगर निगम की टीम केवल मुआयना करने का नाटक कर लौट आती है और अवैध निर्माण पर कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं करती।
सोसाइटी द्वारा आरोपी व्यापारी को 24 घंटे की समय सीमा का नोटिस भी दिया गया था, पर निगम प्रशासन से सहयोग या ठोस कदम न उठाए जाने से अवैध काम लगातार जारी रहा।
सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े इस मामले में लगातार शिकायतों और निरीक्षण के बाद भी कार्रवाई न होना, नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और उनकी सौदेबाजी वाली संदिग्ध भूमिका पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!