चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे: पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुज मीणा ने पुलिस को फिर चकमा देने के प्रयास किया, लेकिन भागने के दौरान उसके हाथ पैर टूट गए।
जानकारी के मुताबिक आरक्षक सत्येंद्र सिंह यादव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एमवाय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मोटरसाइकिल से थाने लेकर लौट रहे थे।
इसी दौरान एबी रोड पर एसबीआई बैंक के पास मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई। वह और उनके साथी वाहन चालू करने का प्रयास कर रहे थे, तभी आरोपी ने पीछे बैठे प्रधान आरक्षक राजकुमार को धक्का दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, संयोगितागंज थाने के आरोपी अनुज मीणा के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 281, 125(ए), 121(1), 132, 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत प्रकरण दर्ज है।
इसी मामले में मेडिकल परीक्षण के लिए उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया था। मेडिकल के बाद पुलिसकर्मी उसे वापस थाने ला रहे थे।
मोटरसाइकिल बंद होते ही आरक्षक को धक्का देकर हुआ रफू चक्कर
पुलिसकर्मी के मुताबिक मोटरसाइकिल वह चला रहा था, जबकि आरोपी अनुज मीणा बीच में बैठा था और पीछे प्रधान आरक्षक राजकुमार बैठे थे। जैसे ही वे एबी रोड पर एसबीआई बैंक के पहले पहुंचे, तकनीकी खराबी के कारण मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई। पुलिसकर्मी वाहन स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान अनुज ने पीछे बैठे प्रधान आरक्षक राजकुमार को धक्का दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस की अभिरक्षा से भाग निकला। खास बात यह है कि आरोपी हथकड़ी लगाए हुए था, इसके बावजूद वह पुलिसकर्मियों को चकमा देने में सफल रहा।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू कर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
पहले चेकिंग में जवानों को मारी थी टक्कर
गौरतलब है कि परसों देर रात सेठी चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो एमपी 09-एआर-1239 को रोका गया था। पुलिस के मुताबिक चालक अनुज मीणा को ब्रीथ एनॉलाइजर से जांच कराने के लिए कहा गया था।
आरोप है कि शराब के नशे में होने के कारण उसने गाड़ी रोकने के बजाय जवानों पर वाहन चढ़ा दिया और बैरिकेड्स तोड़कर भाग निकला। करीब तीन किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने तिलक नगर क्षेत्र में अनुज मीणा और उसके साथी शिवम बैरागढ़ निवासी देवास को पकड़ लिया था।
मामले में प्रधान आरक्षक लालसाहब जाटव की शिकायत पर दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला, शराब पीकर वाहन चलाने और शासकीय कार्य में बाधा सहित धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
हादसे में राजेश मिश्रा को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई, जबकि लाल साहब का इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने अर्जुन मीणा और उसके एक साथी पालदा निवासी मुकाम पवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!