MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार: 2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के विस्तार की तैयारी तेज कर दी है।
मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए सेवा के सुचारू संचालन और बसों के निर्बाध आवागमन को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
प्रदेश के अधिक से अधिक हिस्सों तक पहुंचाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इसके लिए सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अधिक से अधिक हिस्सों तक पहुंचाया जाएगा।
बसों के संचालन में पुलिस और प्रशासन निभाएगा अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बसों के संचालन में अनावश्यक बाधाएं न आएं।
स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाकर बसों की आवाजाही को सुगम किया जाए।
प्रशासन को सेवा की नियमित निगरानी के साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
7 शहरों में 351 बसों से शुरू हुई सेवा
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का औपचारिक शुभारंभ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था।
पहले चरण में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड में कुल 351 बसों का संचालन शुरू किया गया है।
इनमें 120 इंटरसिटी और 231 इंट्रासिटी बसें शामिल हैं।बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों के साथ पहले से संचालित फिट बसों को भी शामिल किया गया है।
2031 तक करीब 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने योजना को बड़े स्तर पर विस्तार देने का लक्ष्य तय किया है। प्रस्तावित योजना के अनुसार 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार आधुनिक बसें संचालित करने की योजना है।
सरकार का लक्ष्य केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों को भी सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
75% से ज्यादा ग्राम पंचायतों को जोड़ने की योजना
योजना के तहत वर्ष 2031 तक प्रदेश की 75 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
इससे छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहरों तक आने-जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
बसों में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था
यात्रियों की सुरक्षा और बसों की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
प्रस्तावित व्यवस्था में GPS ट्रैकिंग, CCTV कैमरे, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर और पैनिक कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
बसों की रियल-टाइम निगरानी के लिए Intelligent Transport Management System (ITMS) का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक और क्लीन एनर्जी बसों पर जोर
सरकार सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर भी जोर दे रही है।
आने वाले वर्षों में बस बेड़े में इलेक्ट्रिक और अन्य स्वच्छ ईंधन वाली बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है।
इससे एक तरफ यात्रियों के लिए परिवहन विकल्प बढ़ेंगे, वहीं दूसरी ओर शहरों में प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
21 साल बाद सार्वजनिक बस सेवा को नया स्वरूप
मध्य प्रदेश में वर्ष 2005 में राज्य सड़क परिवहन निगम (MPSRTC) के बंद होने के बाद सार्वजनिक बस परिवहन को लेकर लंबे समय से कमी महसूस की जाती रही है।
अब नई योजना के जरिए राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन को एकीकृत और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
बस सेवाओं को एकीकृत व्यवस्था के तहत संचालित करने के लिए मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!