राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र: की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
29 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
पदवृद्धि की मांग का उल्लेख किया
राहुल गांधी ने पत्र में इंदौर में आयोजित ‘छात्रा की गुंज’ कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई पदवृद्धि की मांग का उल्लेख किया।
उनके अनुसार, मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं।
इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के 13,089 और वर्ग-2 के 10,800 पद ही निकाले गए हैं।
सीमित पदों से अभ्यर्थी प्रभावित
राहुल गांधी ने कहा कि कई अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर चुके हैं और कुछ अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएं भी दे रहे हैं।
इसके बावजूद पदों की संख्या सीमित होने के कारण उन्हें स्थायी नौकरी का इंतजार करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के चलते कई अभ्यर्थी आयु सीमा के करीब पहुंच चुके हैं।
आंदोलन और भूख हड़ताल का भी जिक्र
पत्र में राहुल गांधी ने शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन और भूख हड़ताल का भी उल्लेख किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के घर सरकार की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से नोटिस वापस लेने और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने का अनुरोध किया।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!