नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन: इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर इंदौर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सुबह करीब 11:30 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी निगम परिसर में जुटे और जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
5 अक्टूबर से सफाई व्यवस्था रोकने की चेतावनी
सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर 5 अक्टूबर 2026 से शहर में सफाई कार्य बंद करने की सूचना दी है।
कर्मचारियों का कहना है कि उनकी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर पिछले कई वर्षों से निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन दिए जाते रहे हैं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे काम बंद कर हड़ताल पर जा सकते हैं।
नियमितीकरण समेत कई मुद्दे
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लंबे समय से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल है। इसके अलावा वेतन, सेवा संबंधी सुविधाओं और अन्य लंबित मामलों के निराकरण की मांग भी उठाई जा रही है।
24 अगस्त को मेयर ने शासन को भेजे थे निर्देश
इससे पहले 24 अगस्त 2026 को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई कर्मचारियों और निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए थे।
निर्देशों में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप ऐसे विनियमित सफाई एवं अन्य कर्मचारियों को, जो शैक्षणिक योग्यता के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समान वेतन-भत्तों से वंचित हैं, समान वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए नियमों में शिथिलता की अनुशंसा के साथ शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही गई थी।
2007 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा
महापौर के निर्देशों में 16 मई 2007 के बाद नियुक्त दैनिक वेतनभोगी, सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारियों के विनियमितीकरण के लिए शासन को पत्र भेजने की बात भी शामिल थी।
इसके साथ ही किसी निगम कर्मचारी या सफाई मित्र की मृत्यु होने पर उनके परिवार को नियमानुसार तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
वेतन स्लिप और अवकाश नगदीकरण की भी मांग
निगम कर्मचारियों के अवकाश नगदीकरण से जुड़े मामलों का समयसीमा में नियमानुसार निराकरण करने और निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों को हर महीने वेतन स्लिप उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए थे।
अब सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन और काम बंद करने की चेतावनी के बीच निगम प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजर है। यदि हड़ताल शुरू होती है तो शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!