खबर
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत: भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 5:09 pm
शेयर करें:
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक बार फिर सियासी बयानबाजी और छींटाकशी का दौरा शुरू हो गया है। कल भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए उन्हें कांग्रेस का ‘मेल राखी सावंत’ बताया।

मिश्रा ने उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अपने पैतृक मकान पर विकास कार्य के लिए कुदाली चलाने की नकल करने को लेकर पटवारी पर निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि पटवारी को विकास के पीछे के भाव को समझना चाहिए।

मुख्यमंत्री की नकल करने पर की तुलना...
हाल ही में सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृेक मकान पर खुद कुदाली चलाई थी और इस दौरान वे भावुक हो गए थे। इसके बाद एक आयोजन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से सीएम की नकल करते हुए उन्हें निशाना बनाया था। कल इसी को लेकर सवाल पूछे जाने पर मिश्रा ने पटवारी की तुलना अभिनेत्री राखी सावंत से कर दी।

सीएम जैसा मन होना चाहिए... सुमित मिश्रा ने कहा- जीतू पटवारी को कुछ चीजें समझना पड़ेगी। जैसे हम और आप मिलकर जिस घर में रहते हैं, उस घर में हमारे माता-पिता की स्नेह की डोर बंधी होती है।

हमारे बचपन का अल्हड़पन होता है। हमारे सुख-दुख का साक्षी हमारा घर होता है और यदि विकास के लिए स्वयं हमें अपने घर पर कुदाली चलानी पड़े, वह भाव का विषय होता है।’

उन्होंने कहा- उस पल की यदि जीतू पटवारी नकल कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि इसके लिए सीएम जैसा मन होना चाहिए। विकास के लिए स्वयं अपने घर पर कुदाली चलाने का जज्बा और ताकत होना चाहिए।’

पटवारी पार्टी को ही तेल लेने भेज देते हैं... मिश्रा ने पटवारी पर तंज कसते हुए कहा कि पटवारी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। जिस बूथ पर पटवारी रहते हैं, वहां भी उन पर कोई भरोसा नहीं करता। वे कांग्रेस को कभी जीता नहीं पाते। चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी पर भरोसा नहीं करते हैं।

मिश्रा ने कहा कि इसलिए पटवारी अपनी पार्टी को ही तेल लेने भेज देते हैं। उन्होंने पटवारी को नसीहत देते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी पर भरोसा करना सीखें।

कांग्रेस में पटवारी को गंभीरता से नहीं लेते
मिश्रा ने कहा- जीतू पटवारी जैसे व्यापारी उस बात को नहीं समझ पाएंगे। वैसे भी फिल्म इंडस्ट्री में आपने देखा होगा कि एक कलाकार हैं राखी सावंत। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में गंभीरता से कोई नहीं लेता है तो वह ऊटपटांग बातें करने लगती हैं।

वैसे ही कांग्रेस में जब जीतू पटवारी को गंभीरता से नहीं लिया जाता तो ऊलजलूल बातें और हरकतें करने लगते हैं या नकल करने लगते हैं। मुझे लगता है कि जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत हैं।’

सीएम की नकल के लिए दस जन्म लेने होंगे... मिश्रा ने कहा- मध्य प्रदेश में कानून सभी के लिए समान होता है। अभी बात विकास की है। विकास के मुद्दे पर भाव को वो समझें। उसमें सीएम की नकल करने के लिए जीतू पटवारी को दस जन्म लेने होंगे।’

उन्होंने कहा- हमारे सीएम कुश्ती में भी माहिर हैं और योग में भी सिद्ध हैं। वो बीएससी भी हैं और एमएससी भी हैं। हमारे सीएम हर कला में सिद्ध हैं और जनता की सेवा करना जानते हैं। लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 1 hour ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 1 hour ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 1 hour ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 1 hour ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 1 hour ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 1 hour ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 2 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 2 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 2 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 2 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 2 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 2 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 2 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 2 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 2 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 2 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!