सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज: कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित बुंदेली समागम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बुंदेलखंड से जुड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने मुख्यमंत्री से खुलकर संवाद किया और उनसे कई सवाल पूछे।
मुख्यमंत्री का मजाकिया अंदाज देखने को मिला
इसी दौरान लाड़ली बहना योजना को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मुख्यमंत्री का मजाकिया अंदाज देखने को मिला।
छतरपुर की बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उन्होंने अपनी ‘जिज्जियों’ यानी बहनों के लिए काफी काम किया है,
मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है
लेकिन उनकी ‘बिन्नुओं’ यानी बेटियों के लिए सरकार क्या करना चाहती है? सवाल सुनकर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए लाड़ली बहना योजना का जिक्र किया और कहा कि उन्हें क्या पता था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद इतनी भारी मार पड़ती है।
बहनों के लिए कोई तकलीफ नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिन्नू, यह अंदर की बात है। मुझे क्या मालूम था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया कि बहनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इसी सोच के साथ योजना की शुरुआत एक हजार रुपए की मासिक सहायता से हुई।
सीएम ने कहा कि शुरुआत के समय काफी कठिनाइयां थीं, लेकिन अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए दिए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए
उन्होंने बिन्नू रानी से मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तुम लाड़ली बहना योजना के लिए छोटी हो, थोड़ी बड़ी हो जाओ, फिर तुम्हें भी इसका लाभ दे देंगे।
मुख्यमंत्री की इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।
बुंदेलखंड की समस्या 24 घंटे में हल करने के सवाल पर बोले CM
कार्यक्रम के दौरान एक युवा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि यदि बुंदेलखंड के युवाओं की किसी एक बड़ी समस्या को 24 घंटे में हल करना हो तो वह क्या करेंगे?
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की समस्या 24 घंटे में हल करना तो भगवान के लिए भी मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों में खुद अपनी समस्याओं को हल करने की क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता है।
सरकार का काम उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में लंबे समय से चली आ रही पलायन की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सिंचाई का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
केन-बेतवा जैसी बड़ी परियोजनाओं से क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और इसका असर खेती के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों पर भी पड़ेगा।
लाड़ली बहना योजना
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की घोषणा तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 28 जनवरी 2023 को की थी।
इसके बाद 5 मार्च 2023 को योजना को औपचारिक रूप से शुरू किया गया। शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान था।
जून 2023 में योजना की पहली किस्त महिलाओं के खातों में पहुंची। योजना शुरू होने के शुरुआती दौर में करीब 1.25 करोड़ महिलाएं पात्र पाई गई थीं।
पहली किस्त के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधे बैंक खातों के माध्यम से राशि का भुगतान किया गया।
अब 1,500 रुपए मिल रहे हैं
सरकार ने समय के साथ लाड़ली बहना योजना की मासिक सहायता राशि में बढ़ोतरी की। अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की सहायता दी जा रही है।
सितंबर 2026 में योजना की 40वीं किस्त के तहत करीब 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई।
इस किस्त के लिए सरकार ने लगभग 1,835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की।
बुंदेली समागम में मुख्यमंत्री और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच हुआ यह संवाद इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि राजनीतिक और सरकारी योजनाओं से जुड़े सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कई जवाब बेहद सहज और मजाकिया अंदाज में दिए।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!