भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना: बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को सही ठहराते हुए कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए की जा रही है।
राहुल गांधी के पास लगातार चुनाव हारने का रिकॉर्ड
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR को लेकर जनता में भ्रम पैदा कर रही है।
सतना प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि देश की जनता उन्हें नकार चुकी है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास लगातार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, इसलिए उन्हें कोई न कोई मुद्दा चाहिए। इसी क्रम में वे SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में हुए शामिल
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवास के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपा कार्यालय में जिला कोर समिति की बैठक ली।
इसके बाद दीनदयाल पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर
इसके बाद उमा रेजीडेंसी में आयोजित नमो सेवा एवं प्रबुद्ध जन व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए।
पुरानी गल्ला मंडी परिसर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित सेवा सूत्र कार्यक्रम में खंडेलवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सर्वे कराया जाए और योजनाओं से वंचित हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े जाएं।
उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!