सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर से करीब 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
लोन दिलाने का भरोसा दिया
आरोपी ने रिटायर्ड एसआई के बेटे के कारोबार के लिए सरकारी लोन दिलाने का भरोसा दिया और प्रक्रिया व प्रोसेसिंग के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम लेता रहा।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
लंबे समय तक लोन नहीं होने पर जब पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सरकारी लोन दिलाने वाला एजेंट बताया
पुलिस के मुताबिक, वीआईपी नगर निवासी 72 वर्षीय गोविंद सिंह तंवर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर हैं। उनकी करीब आठ साल पहले सरताज अहमद से पहचान हुई थी।
सरताज ने खुद को सरकारी लोन दिलाने वाला एजेंट बताते हुए कई लोगों को लोन दिलाने का दावा किया था।
50-50 लाख के दो लोन का भरोसा
अप्रैल 2018 में गोविंद सिंह के बेटे को कारोबार के लिए रकम की जरूरत थी। इस पर उन्होंने सरताज से संपर्क किया।
आरोप है कि सरताज ने गोविंद सिंह और उनके बेटे के नाम पर 50-50 लाख रुपए के दो सरकारी लोन मंजूर कराने का भरोसा दिया।
इसके बाद उसने लोन प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज ले लिए और प्रोसेसिंग व अन्य प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब 40 लाख रुपए ले लिए।
कोरोना और आर्थिक मंदी का दिया हवाला
लंबा समय बीतने के बाद भी जब लोन मंजूर नहीं हुआ तो गोविंद सिंह ने आरोपी से रकम वापस मांगी।
आरोप है कि सरताज ने कोरोना काल, बैंकों में लोन प्रक्रिया प्रभावित होने और आर्थिक मंदी का हवाला देकर उन्हें टाल दिया।
बाद में हालात सामान्य होने के बावजूद वह लगातार आश्वासन देता रहा।
फोन बंद किया तो वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत
पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने पूरी रकम वापस करने का दबाव बनाया तो सरताज ने फोन उठाना बंद कर दिया और उससे संपर्क नहीं हो सका।
गोविंद सिंह ने बेटे के साथ मिलकर उसे तलाशने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित शिकायत की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने सरताज अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!