अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत: 200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
रूस के साइबेरिया में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की 28 वर्षीय महिला कर्मचारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।
महिला के संपर्क में आए करीब 200 लोगों को एहतियातन मेडिकल निगरानी में रखा गया है।
टेस्ट ट्यूब टूटने की बात सामने आई
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत किस संक्रमण के कारण हुई। जानकारी के मुताबिक, महिला 25 सितंबर को लैब में काम कर रही थी।
इसी दौरान जीवित जैविक नमूनों वाली एक टेस्ट ट्यूब टूटने की बात सामने आई।
1 अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई
इसके चार दिन बाद, 29 सितंबर को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन इलाज के दौरान 1 अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई।
टेस्ट ट्यूब में क्या था, अभी रहस्य
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस टेस्ट ट्यूब के टूटने की बात कही जा रही है, उसमें आखिर कौन सा जैविक नमूना मौजूद था।
कुछ स्थानीय रिपोर्टों में इसे प्लेग से जुड़े सैंपल से जोड़ा गया है, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
वहीं, रूस की स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर ने लैब में टेस्ट ट्यूब टूटने की बात से ही इनकार किया है।
एजेंसी के अनुसार, महिला के सैंपल में उसके प्रयोगशाला कार्य से जुड़े किसी सूक्ष्मजीव की मौजूदगी नहीं मिली।
गंभीर निमोनिया के बाद मौत, बीमारी की वजह साफ नहीं
महिला को गंभीर निमोनिया की शिकायत थी, लेकिन जांच के बावजूद संक्रमण का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इसी वजह से अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इमरजेंसी बैठक की।
फिलहाल इसे अज्ञात कारणों वाला निमोनिया माना जा रहा है। निमोनिया कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया से हो सकता है।
कुछ मामलों में फंगल संक्रमण या अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
इलाके में अफवाहों के बीच मास्क की सलाह
घटना के बाद लैब के आसपास भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पास की एक एल्युमिनियम फैक्ट्री ने अपने कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर मास्क पहनने की सलाह दी है।
फैक्ट्री प्रबंधन के मुताबिक घटना को लेकर इलाके में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं।
रूस के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी गेन्नादी ओनिशेंको ने भी लोगों को घबराने से बचने की सलाह दी है।
उनका कहना है कि फिलहाल प्लेग होने की संभावना कम नजर आती है और अगर जांच में प्लेग की पुष्टि भी होती है, तो इसके बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका नहीं है।
फिलहाल करीब 200 लोगों की निगरानी और महिला की मौत के कारणों की जांच जारी है।
टेस्ट ट्यूब में मौजूद नमूने और मौत के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!