भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश: बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 31 की भाजपा पार्षद के घर से 8 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
देवर और साथी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पार्षद के देवर मुकेश साहू और उसके साथी दिनेश चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पार्षद के पति राकेश साहू के मौके से फरार होने की बात पुलिस ने कही है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना टीम को घर में अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वार्ड क्रमांक 31 स्थित मकान पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान घर के बाहर बने बाथरूम से शराब की पेटियां बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया।
50 हजार रुपये की शराब बरामद
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई में कुल 8 पेटी शराब जब्त की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां खपाने की तैयारी थी।
पति पर भी केस, गिरफ्तारी के लिए तलाश
पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान पार्षद के पति राकेश साहू मौके से फरार हो गए। पुलिस ने राकेश साहू, मुकेश साहू और दिनेश चतुर्वेदी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस कर रही पूरे नेटवर्क की जांच
कार्रवाई सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, सब इंस्पेक्टर भास्कर शर्मा और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शाक्य की टीम ने की। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की सप्लाई कहां से हुई थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!