आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल: छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

पिछले साल पटाखा बाजार में अतिरिक्त क्षेत्रफल पर ₹62.28 लाख शुल्क लगाने का खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की अपनी जमीन के आवंटन और किराया वसूली नीति को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। शिकायतकर्ता मीरादेवी भवानी ने मुख्य सचिव और संभागायुक्त को शिकायत कर आरोप लगाया है कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन के लिए जमीन का तीन दिन का उपयोग होने पर तैयारी से जमीन खाली करने तक की अवधि का शुल्क मिलाकर करीब 14 लाख रुपए वसूले गए, जबकि वर्ष 2025 में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन लेने वाले थोक व्यापारियों पर करीब 60 लाख रुपए बकाया होने के बावजूद इस साल फिर जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।
शिकायत के अनुसार 2025 में रीजनल पार्क में करीब 42 थोक पटाखा व्यापारियों को लगभग डेढ़ माह के लिए अस्थायी बाजार लगाने के लिए आईडीए ने जमीन उपलब्ध कराई थी। इसका कुल किराया करीब 80 लाख था। लगभग 20 लाख रु. जमा किए गए, जबकि करीब 60 लाख रु. अब भी बकाया बताए जा रहे हैं।
आईडीए के संपदा अधिकारी का एक पत्र सामने आया है। इसमें रीजनल पार्क की 571 वर्गमीटर भूमि अस्थायी होलसेल पटाखा दुकानों के लिए 5 से 20 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध कराने की अनुमति का उल्लेख है। सहायक यंत्री की रिपोर्ट के आधार पर पत्र में कहा गया है मौके पर स्वीकृत क्षेत्रफल से अधिक भूमि का उपयोग किया जा रहा था। इसके लिए अतिरिक्त राशि और पेनल्टी के रूप में ₹62,28,878 जीएसटी सहित दो दिन में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। जमा नहीं करने पर अतिरिक्त क्षेत्रफल से हटाने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
दस्तावेज से उठता मुख्य सवाल... एक ओर आयोजन के लिए सीमित अवधि के भूमि उपयोग का शुल्क वसूला जा रहा है, दूसरी ओर पटाखा बाजार से संबंधित लाखों रुपए की कथित बकाया राशि के बावजूद पुनः भूमि आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। अब निगाह आईडीए और जिला प्रशासन की जांच व कार्रवाई पर हैं।
जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई
शिकायतकर्ता का सवाल है जब पिछले वर्ष का किराया और अतिरिक्त उपयोग की राशि पूरी तरह वसूल नहीं हुई, तो उसी पक्ष को अगले वर्ष फिर आईडीए की जमीन उपलब्ध कराने का आधार क्या है? शिकायत में वर्ष 2025 के आवंटन, जमा राशि और बकाया की उच्चस्तरीय जांच, लंबित राशि की तत्काल वसूली तथा बकाया भुगतान होने तक वर्ष 2026 में जमीन आवंटन पर रोक लगाने की मांग की गई है। यह भी मांग की गई है 2025 की बकाया वसूली में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच हो तथा इस वर्ष पटाखा बाजार के लिए भूमि आवंटित किए जाने की स्थिति में अग्नि सुरक्षा और अन्य वैधानिक मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
आईडीए सीईओ से चर्चा कर फैसला लेंगे
वर्ष 2026 के लिए जमीन आवंटन के संबंध में आईडीए कार्यालय जाने पर हमें मालूम हुआ कि पिछले वर्ष की 60 लाख रुपए बकाया है। हमारे पास शेष बकाया राशि को लेकर कोई नोटिस नहीं आया है। बीते वर्ष में जितनी जमीन आवंटन की गई थी, उसकी राशि जमा कर दी गई थी, अभी आईडीए सीईओ के शहर से बाहर होने की सूचना है, जिनसे चर्चा कर आगे का फैसला लिया जाएगा।
- शंकर होतचांदनी, अध्यक्ष, इंदौर होलसेल फायरवर्क्स संगठन
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!