भोजशाला मामला: एएसआई की सीलबंद रिपोर्ट पहले ही खुल चुकी; हाईकोर्ट हैरान, दो सप्ताह में आपत्ति-सुझाव मांगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला को लेकर दायर याचिका में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की सीलबंद रिपोर्ट खुल चुकी है। यह तथ्य सोमवार 23 फरवरी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान सामने आया।
रिपोर्ट तो पहले ही खुल चुकी
प्रारंभ में रिपोर्ट खुलने की जानकारी पर बेंच ने आश्चर्य जताया, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि मामला सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले ही हाईकोर्ट सभी पक्षकारों को रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दे चुका था।
दो सप्ताह में दावे-आपत्ति दाखिल करने के निर्देश
हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पर अपने दावे, आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित की गई है।
एजी ने जल्द सुनवाई का किया आग्रह
सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मामले को अर्जेंट आधार पर सुना जाना है।
जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने पहले 23 मार्च की तारीख प्रस्तावित की थी, लेकिन एजी के आग्रह पर इसे 16 मार्च कर दिया गया। एजी ने कहा कि यह राज्य शासन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण मामला है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश
मामला पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जहां निर्देश दिए गए कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच इसकी सुनवाई करे। साथ ही वरिष्ठतम न्यायाधीश की बेंच तीन सप्ताह में सुनवाई पूरी करे और एएसआई की रिपोर्ट सभी पक्षकारों को उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद मामला हाईकोर्ट जबलपुर गया और न्यायिक क्षेत्राधिकार के आधार पर पुनः इंदौर खंडपीठ को भेजा गया।
याचिका और पक्षकार
हाईकोर्ट में याचिका क्रमांक 10497/2022 के तहत भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग की गई थी। 11 मार्च 2024 को हाईकोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए थे, जिसके बाद एएसआई ने सर्वे कर रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत की थी।
हाईकोर्ट की याचिका में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस प्रेसीडेंट रंजना अग्निहोत्री, आशीष गोयल, आशीष जनक, मोहित गर्ग, जितेंद्र सिंह, सुनील सारस्वत याचिकाकर्ता है।
वहीं इसमें पक्षकार केंद्र सरकार, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, मप्र शासन, जिला कलेक्टर, एसपी धार, मौलाना कमालउद्दीन वेलफेयर सोसायटी प्रेसीडेंट अब्दुल समद, श्री महाराजा भोज सेवा संस्थान समिति सचिव गोपाल शर्मा है।
अब सभी पक्षों की आपत्तियों और सुझावों के बाद मामले की अंतिम सुनवाई होगी, जिस पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!