खबर
Top News

भोजशाला प्राचीन जैन गुरुकुल व देवी अंबिका मंदिर: हाई कोर्ट में समाज ने दिया ऐतिहासिक दस्तावेज; एएसआई रिपोर्ट और ब्रिटिश म्यूजियम में रखी प्रतिमा का हवाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मई 2026, 3:11 pm
शेयर करें:
भोजशाला प्राचीन जैन गुरुकुल व देवी अंबिका मंदिर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोजशाला लेकर हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई में बुधवार को जैन समाज ने महत्वपूर्ण दावा किया। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका के साथ संबद्ध एक अन्य याचिका पर सुनवाई में जैन पक्ष ने कहा वर्तमान भोजशाला परिसर मूल रूप से प्राचीन जैन गुरुकुल और देवी अंबिका का मंदिर था, जिसे बाद के कालखंड में नष्ट कर परिवर्तित किया गया।

याचिकाकर्ता सलेकचंद जैन की ओर से अधिवक्ता दिनेश राजभर ने विस्तृत रूप से दावा किया भोजशाला को केवल हिंदू या मुस्लिम धार्मिक स्थल के रूप में नहीं देखा जा सकता, क्योंकि इसके ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्य जैन धर्म से भी गहरे संबंध दर्शाते हैं।

परिसर के कई स्थापत्य अवशेष, प्रतीक और आकृतियां जैन परंपरा से जुड़ी हैं। जिस प्रतिमा को लंबे समय से हिंदू समाज मां वागदेवी या सरस्वती के रूप में मानता रहा है, वह वास्तव में जैन धर्म की देवी अंबिका हैं। जैन धर्म में देवी अंबिका को विशेष स्थान प्राप्त है और भोजशाला से जुड़े कई ऐतिहासिक संदर्भ इसकी पुष्टि करते हैं।

1034 में राजा भोज के शासनकाल के दौरान यहां देवी अंबिका की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बाद में ब्रिटिश शासन के दौरान 1875 में प्रतिमा यहां से प्राप्त हुई और उसे इंग्लैंड ले जाया गया।

वहां संरक्षित है। जैन पक्ष ने अदालत से मांग की प्रतिमा को भारत लाकर भोजशाला परिसर में स्थापित किया जाए।

एएसआई रिपोर्ट में जैन प्रतीकों का उल्लेख
सुनवाई के दौरान जैन पक्ष ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट का भी हवाला दिया। अधिवक्ता ने कहा एएसआई द्वारा सर्वे के दौरान जिन प्रतीकों, आकृतियों और चिह्नों का उल्लेख किया गया है, वे जैन तीर्थंकरों से संबंधित हैं।

जैन धर्म में 24 तीर्थंकर हैं और प्रत्येक के साथ विशिष्ट प्रतीक हैं। जैन पक्ष का तर्क था परिसर में मिले कई चिह्न जैन परंपरा की पुष्टि करते हैं। इसके अलावा, वर्तमान संरचना में जैन वास्तुकला शैली के स्तंभ, नक्काशी और क्षेत्रपाल यानी भैरव की आकृतियां भी दिखाई देती हैं, जो इस स्थान के जैन धर्म से संबंध को मजबूत करती हैं।

2003 के एएसआई आदेश को बताया असंवैधानिक
जैन पक्ष ने वर्ष 2003 में एएसआई द्वारा जारी उस व्यवस्था को भी चुनौती दी, जिसमें हिंदू समुदाय को मंगलवार को पूजा और मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को नमाज की अनुमति दी गई है।

याचिकाकर्ता ने कहा इस व्यवस्था में जैन समुदाय के धार्मिक अधिकारों की अनदेखी की गई। यह आदेश भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 के तहत जैन समुदाय को मिले धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।

यदि भोजशाला का ऐतिहासिक संबंध जैन धर्म से स्थापित होता है, तो वहां जैन समुदाय को भी पूजा और धार्मिक गतिविधियों का अधिकार मिले।

ऐतिहासिक दस्तावेजों का हवाला
जैन पक्ष ने कई ऐतिहासिक दस्तावेज और शोध प्रस्तुत किए। इनमें 1881-82 की सरकारी रिपोर्टों सहित विभिन्न इतिहासकारों और शोधकर्ताओं के अध्ययन शामिल थे। इनके आधार पर दावा किया भोजशाला परिसर में जैन संस्कृति और वास्तुकला के स्पष्ट प्रमाण हैं।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कई शोधों में इस स्थान को जैन शिक्षा और साधना का प्रमुख केंद्र बताया गया है। प्राचीन काल में जैन गुरुकुल था, जहां धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियां होती थीं।

राज्य सरकार ने याचिका को माना सुनवाई योग्य
प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने कहा संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत ‘राइट टू वर्शिप’ यानी पूजा के अधिकार के आधार पर यह याचिका सुनवाई योग्य है।

एएसआई की सर्वे रिपोर्ट का उल्लेख कर कहा खुदाई और सर्वेक्षण के दौरान मिले कई शिलालेख और संरचनात्मक साक्ष्य संकेत देते हैं यहां पहले मंदिर जैसी संरचना मौजूद थी, जिसे बाद में परिवर्तित किया गया।

संबंधित समाचार

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

12 minutes ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

24 minutes ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

33 minutes ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 1 hour ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 1 hour ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 1 hour ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 1 hour ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 1 hour ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 16 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 18 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 19 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 19 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 19 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 20 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 20 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 20 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 20 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 20 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 21 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!