खबर
Top News

भागीरथपुरा जहरीला जलकांड: उजाड़ा एक और परिवार; निगम की खूनी लापरवाही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 फ़रवरी 2026, 5:05 pm
शेयर करें:
भागीरथपुरा जहरीला जलकांड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा की गलियों में पसरा मातम नगर निगम की उस मानसिकता का खुलासा है, जिसने जनता की जान को मजाक बना दिया है। नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में मल-मूत्र मिलने की जिस गंभीर लापरवाही को महीनों नजरअंदाज किया गया, उसने अब तक तीन दर्जन से अधिक घरों के मुखिया छीन लिए हैं। इस खूनी खेल का ताजा शिकार बने हैं 54 वर्षीय रामनरेश यादव।

शुक्ला गली निवासी रामनरेश यादव जनवरी के उस मनहूस वक्त से ही मौत से जंग लड़ रहे थे, जब नलों से आया दूषित पानी पिया जो उनकी रगों में जहर बनकर फैल गया। संक्रमण की शुरुआत होते ही परिजनों ने छीपाबाखल स्थित डॉ. शेख के क्लिनिक में भर्ती किया था।

कई दिन डॉ. शेख की निगरानी में रहे लेकिन मल-मूत्र का संक्रमण इतना घातक था कि सुधार नहीं हुआ बल्कि पैरों में भयंकर सूजन आने लगी और पेट दर्द असहनीय हो गया। जब स्थिति डॉ. शेख के नियंत्रण से बाहर हो गई तो उन्होंने 11 फरवरी को यादव को मरीमाता चौराहे के शशि हॉस्पिटल रैफर कर दिया।

शशि हॉस्पिटल की जांच रिपोर्टों ने जो खुलासा किया, उसने परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। डॉ. राकेश के अनुसार, दूषित पानी के संक्रमण ने रामनरेश के पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लिया था और उनकी दोनों किडनियां डैमेज हो चुकी थीं। अस्पताल में बेसुध रामनरेश के शरीर से जब 5-6 लीटर जहरीला पानी निकाला गया, तब हर बूंद के साथ परिवार की उम्मीदें भी दम तोड़ रही थीं।

इलाज में परिवार की पूरी जमापूंजी स्वाहा हो गई। महज 10 दिन में निजी अस्पताल के बिलों ने करीब डेढ़ लाख रुपए निगल लिए। घर की तिजोरी खाली हो गई और पिता की सांसें टूटने लगीं, तब विवश होकर परिजनों ने 21 फरवरी को सरकारी मदद के भरोसे ट्रू केयर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया लेकिन मौत का फंदा इतना कस चुका था कि 24 फरवरी की तड़के 4 बजे रामनरेश ने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं।

उनकी पत्नी गीताबाई के विलाप ने पूरे मोहल्ले का कलेजा चीर दिया। उन्होंने भर्राई आवाज में बताया संक्रमण का प्रहार इतना क्रूर था कि मौत के बाद भी रामनरेश की आंखों और नाक से दूषित पानी का रिसाव होता रहा। यह नगर निगम प्रशासन के उस दूषित तंत्र की आखिरी निशानी थी।

परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकी छोटी बेटी
रामनरेश यादव की बड़ी बेटी प्रिया ने खुलासा फर्स्ट को बताया पिता की बीमारी ने उनकी छोटी बहन प्राची का भविष्य बर्बाद कर दिया। कनकेश्वरी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची पिता को बचाने की भागदौड़ और आर्थिक तंगी के चलते 10 फरवरी को परीक्षा फॉर्म तक नहीं भर सकी। उसका साल बर्बाद हो गया और सबसे छोटी बेटी पूर्वी, जो आठवीं की परीक्षा दे रही है, के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। बेटा न होने के कारण उनके भतीजे नीतेश यादव ने अंतिम संस्कार किया।

दोषियों पर हत्या का मुकदमा कब: भागीरथपुरा की ये गलियां चीख-चीख कर सवाल पूछ रही हैं क्या लापरवाह अधिकारियों और इंजीनियरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होगा, जिनकी अनदेखी से पाइपलाइनें महीनों तक मल-मूत्र की गंदगी से मिली रहीं?

क्या इन बेबस बेटियों को पिता और खोया भविष्य वापस मिल पाएगा? दो महीने बीतने के बाद भी क्षेत्र में संक्रमण का कहर थमा नहीं है और मौतों का सिलसिला जारी है।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

1 minute ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

17 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

22 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

30 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

38 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

41 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!