राजकुमार ब्रिज पर गोमांस जब्त: बजरंग दल की सूचना पर कार्रवाई; दो आरोपी पकड़े गए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित राजकुमार ब्रिज पर अवैध गोमांस तस्करी का मामला सामने आया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो लोगों को मौके से पकड़कर उनके कब्जे से गोमांस जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह तस्करी लंबे समय से क्षेत्र में संचालित हो रही थी। सप्लायर के रूप में नजर कुरैशी का नाम सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बजरंग दल को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के माध्यम से गोमांस बंबई बाजार की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को रोका और जांच की, जिसमें गोमांस बरामद हुआ। दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दो लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तुकोगंज क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गोमांस तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
इस घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!