गवाह बना…तो मिली सजा: 307 केस में बयान नहीं बदला; मंदिर से लौटते वक्त किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

मां के सामने मारपीट, पत्थरबाजी और तलवार दिखाकर जान से मारने की दी गई धमकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गवाह कैसे बना तू… अब बताते हैं गवाही कैसे बदलते हैं… यह आरोप है महू के कोदरिया निवासी प्रणय पिल्लै का, जिसने दोस्त के एक पुराने 307 के मामले में गवाह बनने की कीमत खुद हमले और पुलिसिया अनसुनी के रूप में चुकाया।
आरोप है कि पहले मंदिर से लौटते समय उस पर, उसकी मां और दोस्तों पर हमला हुआ, हमले पर जवाब दिया दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत लेने के बजाय समझौते की बात कही। बाद में दूसरे पक्ष की शिकायत पर उसी के खिलाफ केस दर्ज हो गया।
जानकारी के अनुसार पिल्लै ने पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह एक पुराने आपराधिक मामले में गवाह था। मामला वर्ष 2025 में दर्ज हुए 307 के केस से जुड़ा है, जिसमें उसके दोस्त अमन शुक्ला पर तलवार और हॉकी से हमला होने का मामला दर्ज हुआ था।
उस केस में आरोपी पक्ष लगातार उस पर गवाही बदलने का दबाव बनाता रहा, लेकिन उसने बयान बदलने से इनकार कर दिया।
यही इनकार अब उसके लिए नई मुसीबत बन गया। प्रणय 16 मई 2026 को अपनी मां और चार दोस्तों के साथ शनि मंदिर दर्शन करने गया था। लौटते वक्त रास्ते में जय तोमर, अभिजीत तोमर, सुमित तोमर और एक अन्य युवक ने उसे घेर लिया।
आज बच गया… अगली बार मिला तो खत्म कर देंगे
हमलावरों ने पुरानी रंजिश निकालते हुए कहा पहले 307 के केस में गवाही बदलने को बोला था, तू नहीं माना… अब बताते हैं तुझे गवाही कैसे बदलते हैं। इसके बाद कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू हुई।
विरोध करने पर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने आई उसकी मां और दोस्तों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। विवाद बढ़ने पर उन पर पत्थर फेंके और तलवार निकालकर हमला किया। वह किसी तरह बच निकला।
घटनास्थल पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी कथित तौर पर धमकी देकर चले गए कि आज बच गया… अगली बार मिला तो खत्म कर देंगे। घटना के दौरान हमारी तरफ से भी जवाब दिया गया था। प्रणय के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं।
मामले का सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद वे शिकायत लेकर महू थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी। बल्कि यह कहते हुए समझौते की सलाह दी कि सामने वाला शिकायत नहीं कर रहा था तो तुम क्यों मामला बड़ा कर रहे हो।
प्रणय का कहना है कि उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। जब स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो उसने आईजी ऑफिस तक शिकायत पहुंचाई, लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली।
उसकी शिकायत पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर उसी और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
यह था पुराना मामला, जहां बना था गवाह
पिल्लै के मुताबिक विवाद 15 अगस्त 2025 की उस घटना से जुड़ा है, जिसमें उसके दोस्त अमन शुक्ला ने महू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि डाक बंगले के पास पुराने विवाद को लेकर सुमित तोमर, जय तोमर, अभिजीत तोमर और कमल तोमर ने अमन, प्रणय और उसके दोस्तों को रोक लिया था।
विवाद बढ़ने पर तलवार और हॉकी से हमला किया गया। अमन के सिर और हाथ में चोट आई थी।।उस मामले में मैं प्रत्यक्षदर्शी और गवाह बना था। उसी गवाही का भुगतान मुझे हमले, धमकियों और पुलिसिया कार्रवाई के रूप में करना पड़ रहा है।
यहां तक कि मेरी प्रतिष्ठा के साथ भी हमलावरों द्वारा खेला जा रहा हैं, क्योंकि वह लोकल यू-ट्यूबरों के माध्यम से मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं हाई कोर्ट अभिभाषक संघ का सदस्य हूं।
जब मेरे साथ इस प्रकार की घटना हो रही है तो आमजन के साथ किस प्रकार का पुलिसिया व्यावहार होता होगा, समझ सकते हैं। मामले को लेकर आज अभिभाषक संघ के साथ आला अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!