मोर्चा अध्यक्ष बनने नेत्रियों में छिड़ी जंग: ताई वृंदा के पक्ष में; इंदौर से लेकर दिल्ली तक चल रही लॉबिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा में महिला मोर्चा में नए शहर व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होनी है और पद पाने के लिए नेत्रियों में जंग छिड़ गई हैं। नेत्रियां न केवल अपने राजनीतिक आकाओं, बल्कि अन्य संपर्कों से भी पद पाने के लिए इंदौर से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग कर रही हैं।
उधर, आठ बार की सांसद और लोकसभा अध्यक्ष रहीं सुमित्रा महाजन ने 65 वर्षीय वृंदा गौड़ को शहर अध्यक्ष बनवाने के लिए कमर कस ली है।
एक ओर भाजपा संसद-विधानसभा और निकायों में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने के लिए बिल लाई थी, जिसका सबसे ज्यादा स्वागत भाजपा की महिला मोर्चा ने ही किया था।
उसी मोर्चे के लिए इंदौर में पद पाने की लड़ाई शुरू हो गई है। इंदौर में नई शहर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होनी हैं, जिसके लिए नेत्रियां इंदौर से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग कर रही हैं।
वे अपने राजनीतिक आकाओं के अलावा संपर्कों के माध्यम से भी पद पाने की जुगाड़ लगा रही हैं।
शहर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और उनकी जगह अध्यक्ष बनने के लिए नेत्रियां सक्रिय हो गई हैं। वरिष्ठ नेत्री वृंदा गौड़ का नाम शहर अध्यक्ष के रूप में चल रहा है, जिनके लिए पूर्व सांसद व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दिल्ली तक फोन घनघना दिए हैं।
वे 65 वर्ष की हैं लेकिन बताया जा रहा है कि वे मोर्चा में काफी सक्रिय हैं। अनेक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रही है। इसी आधार पर वे पद पाने का प्रयास कर रही हैं।
ये भी दौड़ में
श्रेष्ठा जोशी, ज्योति पंडित के नाम भी हैं। देपालपुर की हेमलता डांगर मौजूदा महामंत्री हैं और अब जिलाध्यक्ष बनना चाहती हैं। यहीं की पूजा मंडोवरा भी दावेदार हैं जो वर्तमान में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजक हैं।
राऊ से किरण सूर्यवंशी और शारदा कुशवाह, सांवेर से पूजा यादव भी मजबूत दावेदारी जता रही हैं। सूर्यवंशी वर्तमान में अध्यक्ष है, जो फिर से बनने की इच्छुक हैं। वे तगड़ी लॉबिंग कर रही हैं।
महू की दो नेत्रियां आमने-सामने
महू मूल की राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार और विधायक उषा ठाकुर के बीच मोर्चा को लेकर ठन गई है। उषा को पसंद नहीं है कि उनकी विधानसभा में कोई और हस्तक्षेप करे। जबकि पाटीदार का गृह क्षेत्र है तो वह अपना प्रभाव बरकरार रखना चाहती हैं।
ठाकुर की नाराजगी की एक वजह ये भी है कि विधानसभा चुनाव में बगावत करने वालों को सांसद पाटीदार का अप्रत्यक्ष संरक्षण था। इसी वजह से बाद में उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई, जिससे वे खासी नाराज हैं।
अब वे किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं चाहती हैं, लेकिन पाटीदार चाहती है कि उनसे जुड़े नेताओं की संगठन में जिम्मेदारी मिले। वे जिलाध्यक्ष के लिए माया पटेल (गुर्जर) का नाम आगे बढ़ा रही हैं।
ठाकुर इस पद के लिए मानपुर की सीमा पटेल को प्रोजेक्ट कर रही हैं। संगठन सकते में है। वह नहीं चाहता कि नियुक्ति के बाद कोई विवाद हो। हो सकता है कि महू की किसी नेत्री को पद न मिले। दोनों नेत्रियों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।
उषा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर की मौजूदगी में विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम रखा था, जिसके शिलालेख पर राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार का नाम नहीं था। इस पर काफी विवाद हो चुका है।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!