मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक: त्योहारों और वीकेंड के चलते लंबी छुट्टियां; पहले निपटा लें जरूरी काम, यहां देखें पूरी लिस्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बैंकिंग सेवाओं से जुड़े ग्राहकों के लिए अहम खबर है। मई महीने में बैंक कुल 12 दिन तक बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ प्रमुख त्योहार जैसे बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-अजहा शामिल हैं।
पहले निपटा लें जरूरी काम
ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटाना बेहतर रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार, मई में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, जयंती और क्षेत्रीय अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
मई 2026 में प्रमुख बैंक अवकाश
1 मई: मजदूर दिवस (लेबर डे) और बुद्ध पूर्णिमा – कई राज्यों में अवकाश
16 मई: राज्य दिवस – गंगटोक
26 मई: काजी नजरुल इस्लाम जयंती – अगरतला
27 मई: ईद-उल-अजहा – देशभर में बैंक बंद
28 मई: ईद-उल-अजहा – कुछ राज्यों में अवकाश
साप्ताहिक अवकाश (शनिवार-रविवार)
3 मई: रविवार
9 मई: दूसरा शनिवार
10 मई: रविवार
17 मई: रविवार
23 मई: चौथा शनिवार
24 मई: रविवार
31 मई: रविवार
इन छुट्टियों के चलते चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और शाखा से जुड़े अन्य काम प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
इंटरनेट सेवा रहेगी चालू
ग्राहक Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से बिल भुगतान, बैलेंस चेक और अन्य सेवाएं आसानी से ली जा सकती हैं।
एटीएम सेवाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी, जहां से ग्राहक नकद निकासी, मिनी स्टेटमेंट और कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे तय होती हैं बैंक छुट्टियां?
भारत में बैंक अवकाश राष्ट्रीय, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर तय होते हैं। केंद्र सरकार के अवकाश पूरे देश में लागू होते हैं, जबकि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्र के त्योहारों और स्थानीय मान्यताओं के आधार पर छुट्टियां घोषित करती हैं। इसलिए एक राज्य में छुट्टी होने का मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
संबंधित समाचार

राखी पर बहनों की बस यात्रा फ्री:इतने हजार से ज्यादा महिलाओं ने उठाया लाभ; इंटरसिटी चार्टर बसों में सबसे ज्यादा भीड़, इतनी हजार महिलाओं ने दूसरे शहरों तक किया सफर

नकबजनी के आरोपी गिरफ्तार:100 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी जब्त

देखिए वीडियो:हर आरोप पर सिर्फ जांच; फिर एसआई पर क्यों नहीं आती आंच?, पुराने सुसाइड केस के बाद ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नया विवाद, वायरल वीडियो ने फिर उठाए सवाल

11 बाइक-स्कूटर चोरी कर शहर में घूम रही थी गैंग:पुलिस ने दबोचा

लव जिहादी ने हिंदू बन की दोस्ती:फिर करने लगा ब्लैकमेल

Y-शेप में दौड़ेगी मेट्रो:उज्जैन-पीथमपुर के साथ देवास तक नेटवर्क विस्तार की तैयारी

स्टेशन पर चूहों का आतंक, बुजुर्ग को काटा, कांग्रेस ने बोला हमला:अधिकारियों से बहस; 262 करोड़ के ठेके की जांच और एफआईआर की मांग

70 करोड़ की एमडी ड्रग्स डील का खिलाड़ी 5 साल बाद धराया

बेखौफ परोसी जा रही शराब:खाना खिलाने वाले ढाबे-रेस्टोरेंट में

आस्था का सैलाब:सावन में पहली बार बाबा के दर पहुंचे इतने करोड़ श्रद्धालु; शीघ्र दर्शन से इतनी आय

यात्रियों की जान से खिलवाड़:13 गुना ज्यादा नशे में बस चला रहा था ड्राइवर; वॉल्वो में 30 यात्री सवार थे, ब्रेथ एनालाइजर में अल्कोहल मिला, पुलिस ने पकड़ा

सड़क धंसी, 10 हजार वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित:निगम प्रशासन ने दी सफाई; 18 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन में लीकेज से खिसकी मिट्टी, 3 दिन में मरम्मत का दावा

पैंट्रीकार का खाना खाने के बाद बच्चे बीमार:50 मिनट खड़ी रही ट्रेन; पेट दर्द, उल्टी और बुखार की शिकायत, स्टेशन पर ट्रेन रोककर डॉक्टरों ने किया इलाज, इतने की हालत गंभीर

सात समंदर पार ‘वसुधैव कुटुंबकम:संघ सुप्रीमो के लिए न्यूयॉर्क में अभूतपूर्व जिज्ञासा

इन मल्टियों में उखड़ रहा प्लास्टर:दीवारों में दरारें; हजारों फ्लैटों में रह रहे परिवार, निगम कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के आवास भी बदहाल, मरम्मत की मांग

सुरंग के रास्ते सीधे पहुंचेंगे बाबा के लोक:जाम से मिलेगी मुक्ति; इतने मीटर लंबा होगा अंडरग्राउंड कॉरिडोर रेलवे लाइन के नीचे भी बनेगा अंडरपास

ओडिशा में बाढ़ से 67 हजार प्रभावित:बिहार में गंगा-गंडक उफान पर; 50 हजार से ज्यादा घर पानी में; हिमाचल की 67 सड़कें बंद

कोटा से पकड़े गए सराफा कारोबारी:अब खुलेगा गोल्ड तस्करी का नेटवर्क; 3 किलो विदेशी सोने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

लव जिहादी ने हिंदू बन की दोस्ती:फिर करने लगा ब्लैकमेल; वारिश उर्फ वीरू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और धर्म परिवर्तन के दबाव का केस दर्ज

मोमोज में इल्लियां:ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत; रेस्टोरेंट के स्टाफ ने गलती स्वीकारने के बजाय की बदतमीजी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!