एयरपोर्ट फनल एरिया में पुलिस आवास निर्माण पर रोक: बिना अनुमति हो रहा था निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाने के पीछे पुलिस विभाग द्वारा बनाई जा रही आवासीय मल्टी पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एयरपोर्ट फनल क्षेत्र में शुरू किए गए इस निर्माण कार्य को लेकर एयरपोर्ट विभाग ने शिकायत करते हुए गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। जांच के बाद निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
जिस क्षेत्र में पुलिस विभाग मल्टी निर्माण कर रहा था, वह एयरपोर्ट के फनल एरिया में आता है। नियमों के तहत इस क्षेत्र में 10 फीट से अधिक ऊंचाई के पेड़ तक लगाने की अनुमति नहीं होती, जबकि यहां बहुमंजिला आवासीय निर्माण किया जा रहा था। आरोप है कि पुलिस विभाग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से आवश्यक अनुमति लिए बिना ही करोड़ों रुपए की इस योजना पर काम प्रारंभ कर दिया।
तकनीकी जांच में शिकायत सही निकली- मामले की शिकायत मिलने के बाद एयरपोर्ट विभाग की स्थानीय तकनीकी शाखा के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया, जिसके बाद निर्माण कार्य तत्काल रोकने के आदेश जारी किए गए। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस विभाग ने निर्माण रोक दिया है और अब अनुमति प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भविष्य की जरूरत के लिए आरक्षित थी जमीन- सूत्रों के अनुसार संबंधित भूमि को रिजर्व रखा गया था, ताकि भविष्य में एयरपोर्ट रोड निर्माण के दौरान तकनीकी आवश्यकता पड़ने पर एरोड्रम थाने को पीछे शिफ्ट किया जा सके। ऐसे में इस जमीन पर स्थायी बहुमंजिला निर्माण शुरू किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में- मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एयरपोर्ट फनल क्षेत्र जैसी संवेदनशील जगह पर बिना तकनीकी परीक्षण और आवश्यक अनुमति के करोड़ों रुपए की योजना कैसे स्वीकृत हुई? अब इस बात की भी जांच की मांग उठ रही है कि किन अधिकारियों ने बिना वैधानिक अनुमति के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दी और काम शुरू कराया।
एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील ने बताया एयरपोर्ट की जमीन पर निर्माण कार्य के लिए संबंधित को एनओसी लेना अनिवार्य है। इसके बाद ही निर्माण की वैध प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। अभी तक उक्त मामले कोई एनओसी जारी नहीं हुई है।
निजी खर्च पर विकसित हुआ था खेल मैदान
स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थान लंबे समय तक उजाड़ और बदहाल था। बाद में स्थानीय निवासी एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौखिक सहमति से अपने खर्चे पर इसे बच्चों के खेल मैदान के रूप में विकसित कराया था। आरोप है कि कांग्रेस सरकार गिरने के बाद राजनीतिक दबाव में इस खेल मैदान को हटाकर जमीन खाली कराई गई और बाद में यहां पुलिस आवासीय मल्टी का निर्माण शुरू कर दिया गया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!