गर्लफ्रेंड के साथ हरिद्वार भागने की फिराक में था बकरी: आज जेल भेजेगी पुलिस; पिस्टल जब्त, घायल के होंगे बयान
KHULASA FIRST
संवाददाता

गाड़ी सीजिंग को लेकर चल रही थी जादौन से रंजिश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिपल्याहाना के सॉफ्टविजन कॉलेज मैदान में महाराणा प्रताप जयंती के दौरान हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी अमित बकरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह मथुरा से गर्लफ्रेंड के साथ हरिद्वार भागने की फिराक में था।
उसने पुल से छलांग लगाई और हाथ-पैर तुड़वा बैठा। उसकी अमित जादौन से गाड़ी सीजिंग को लेकर अदावत चल रही थी। वह जादौन को गोली मारना चाहता था कि मौसेरा भाई आकाश ठाकुर बीच में आ गया।
अब आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर चुकी पुलिस आज जेल भेजेगी। वहीं, आज ही घायल के बयान भी होंगे।
उल्लेखनीय है कि नौ मई को सॉफ्टविजन कॉलेज मैदान में महाराणा प्रताप जयंती समारोह के दौरान लालगली परदेशीपुरा निवासी आकाश उर्फ छोटे ठाकुर को गोली लगी थी।
गोली चलाने का आरोप अमित बकरी और उसके साथी उत्तम ठाकुर पर था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
अमित से भी पूछताछ होगी
आकाश उर्फ छोटे ठाकुर गोलीकांड को लेकर तिलक नगर पुलिस विवाद की जड़ तक जाने की तैयारी में है, जैसे अमित बकरी के
अपराधों की सूची है, वैसे ही कमल, बेटे अमित जादौन व शिब्बू उर्फ अर्पित का भी अापराधिक रिकॉर्ड है। गैंगस्टर सतीश भाऊ से जुड़े कमल के पास भी बदमाशों की फौज है।
उत्तम ठाकुर की तलाश में जुटी पुलिस
सूत्रों के अनुसार अमित बकरी अपनी मां और भाई के साथ कम ही रहता था। वह ज्यादातर समय अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर बिताता था। उसकी गर्लफ्रेंड ई-रिक्शा चलाती है। अब पुलिस फरार साथी उत्तम ठाकुर की तलाश में जुटी हुई है।
बदला लेने पहुंचा था रैली में
9 मई को सूचना मिली कि अमित जादौन महाराणा प्रताप जयंती की रैली में शामिल होने सॉफ्टविजन कॉलेज मैदान पहुंचा है। बदला लेने की नीयत से अमित बकरी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया।
आमना-सामना होते ही विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अमित जादौन ने उस पर हाथ उठा दिया। गुस्से में अमित बकरी ने पिस्टल तान दी। इसी दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी शुरू हो गई और आपाधापी में चली गोली अमित जादौन के मौसेरे भाई आकाश उर्फ छोटे ठाकुर के पैर में जा लगी।
गोली चलते ही मैदान में भगदड़ मच गई और अमित बकरी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। बाद में वह उज्जैन पहुंचा और वहां से अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मथुरा भाग गया।
मोबाइल ने बिगाड़ा पूरा खेल
सूत्रों के मुताबिक फरारी के दौरान अमित बकरी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया था। वह अपनी गर्लफ्रेंड के मोबाइल से लोगों के संपर्क में था। तिलक नगर पुलिस ने जब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली तो पूरा खेल सामने आ गया।
पुलिस ने गर्लफ्रेंड के नंबर की लोकेशन निकाली तो वह मथुरा की मिली। इसके बाद पुलिस की टीम बिना देर किए मथुरा रवाना हो गई। बताया जाता है कि पुलिस ने पिन-पॉइंट लोकेशन के आधार पर मथुरा में पुल के दोनों तरफ से घेराबंदी कर दी।
खुद को फंसता देख अमित बकरी घबरा गया और पुल से नीचे कूद पड़ा। छलांग इतनी खतरनाक थी कि उसके हाथ-पैर टूट गए। घायल हालत में पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद जो बदमाश सोशल मीडिया पर खुलेआम चुनौती देता फिर रहा था, वही पुलिस के सामने मिमियाने लगा।
गर्मी से परेशान था
पूछताछ में बकरी ने बताया कि वह मथुरा की गर्मी से परेशान हो चुका था और हरिद्वार भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस पूछताछ में गोलीकांड की पूरी कहानी भी सामने आई।
अमित बकरी ने बताया कि वह पहले कमल जादौन गैंग के साथ वाहन सीजिंग का काम करता था। इसी दौरान उसका जिलाबदर हो गया था।
29 अप्रैल को जिलाबदर खत्म होने के बाद वह इंदौर लौटा और खुद का सीजिंग का काम शुरू कर दिया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!