इस विमानन कंपनी की फ्लाइट में बैगेज से चारी: शहर पहुंचे व्यापारी का सूटकेस टूटा मिला; घड़ी-परफ्यूम गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर एयरपोर्ट पर बैगेज से छेड़छाड़ और सामान चोरी का मामला सामने आया है। एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा कर पहुंचे एक व्यापारी के सूटकेस का ताला टूटा मिला और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फ्लाइट से उतरते ही खुला बैग, सामान गायब
शिकायतकर्ता हिमांशु गुप्ता के अनुसार, वे 2 मई को मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह तड़के अपने दो बैग चेक-इन काउंटर पर जमा किए थे। इंदौर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बैगेज बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान लिया, तो बड़े सूटकेस का ताला टूटा हुआ और चेन खुली मिली। बैग खोलकर देखा तो उसमें रखा कीमती सामान गायब था।
घड़ी, परफ्यूम और बेल्ट चोरी
पीड़ित के मुताबिक, सूटकेस से एक महंगी राडो कंपनी की घड़ी, परफ्यूम और दो लेदर बेल्ट चोरी हो गए। उनका कहना है कि चेक-इन के समय बैग पूरी तरह सुरक्षित था। उन्होंने तुरंत एयरलाइन स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी, लेकिन मौके पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
शिकायत प्रक्रिया पर उठे सवाल
हिमांशु गुप्ता का आरोप है कि एयरपोर्ट पर न तो उनकी शिकायत दर्ज की गई और न ही कोई लिखित दस्तावेज दिया गया। बाद में जब उन्होंने ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए शिकायत की, तो एयरलाइन की ओर से ‘पिल्फरेज रिपोर्ट’ मांगी गई जबकि एयरपोर्ट पर यही रिपोर्ट बनाने से इनकार कर दिया गया था। इस पूरे घटनाक्रम ने एयरलाइन की प्रक्रिया और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
एरोड्रम थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और एयरलाइन स्टाफ से भी जानकारी मांगी है। यह जांच की जा रही है कि बैगेज से छेड़छाड़ किस स्तर पर हुई ।एयरपोर्ट हैंडलिंग के दौरान या ट्रांजिट में।
संबंधित समाचार

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!