बद्रीनाथ धाम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार; घर से मिले गहने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और भेंट सामग्री की चोरी के मामले में एसआईटी को एक और बड़ी सफलता मिली है। कई दिनों से चल रही जांच के दौरान पुलिस ने एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर मंदिर के चढ़ावे में से सामान निकालकर अपने पास रखता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी न केवल चोरी की गई वस्तुएं अपने कमरे में छिपाकर रखता था, बल्कि कुछ सामान तीर्थयात्रियों को बेच भी चुका था। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्य और बरामद सामग्री ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब एसआईटी पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, सामान उठाकर अपनी जेब में डालता दिखाई दिया...बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर के बाद एसआईटी लगातार जांच कर रही थी। इससे पहले मंदिर समिति के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
जांच के दौरान एसआईटी ने 25 जून और 29 जून की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का बारीकी से परीक्षण किया। फुटेज में एक व्यक्ति बार-बार भेंट सामग्री में से सामान उठाकर अपनी जेब में डालता दिखाई दिया। इसके बाद जांच टीम ने उसकी पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की।
पूछताछ में कबूला जुर्म, यात्रियों को बेच दिया कुछ सामान
एसआईटी ने 7 अगस्त को मनोज कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया और उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाए। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किया गया कुछ सामान उसके लामबगड़ स्थित कमरे में रखा हुआ है, जबकि कुछ वस्तुएं उसने यात्रियों को बेच दी थीं। उसने यह भी बताया कि बिक्री से मिली रकम का एक हिस्सा उसके पास था और कुछ खर्च हो चुका था।
मोबाइल से मिले अहम सबूत
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी खंगाला। मोबाइल के रीसायकल बिन में चोरी की गई वस्तुओं की तस्वीरें मिलीं। एसआईटी के अनुसार आरोपी ने कथित रूप से चोरी का सामान अपने कमरे में लाकर बिस्तर पर रखा था और उसकी तस्वीरें मोबाइल से खींची थीं। बाद में तस्वीरें डिलीट कर दी गईं, लेकिन तकनीकी जांच में वे रिकवर कर ली गईं। इन्हीं डिजिटल साक्ष्यों ने पुलिस के संदेह को और मजबूत कर दिया।
घर के कमरे से बरामद हुआ चढ़ावे का सामान
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को उसके आवास पर लेकर गई। उसकी निशानदेही पर कमरे से चोरी की गई कई वस्तुएं बरामद की गईं। बरामद सामान में सफेद धातु की बिछिया, कान के आभूषण, नथ, धातु के सिक्के, धातु के टुकड़े, देवी-देवताओं की छोटी मूर्तियां, कड़े, कंगन और अन्य धार्मिक सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा 6,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त राशि मान रही है।
सुरक्षा गार्ड निकला आरोपी, वीआईपी दर्शन व्यवस्था में लगती थी ड्यूटी
पूछताछ और मंदिर कर्मचारियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई। वह जोशीमठ के लामबगड़ जलविद्युत परियोजना में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।
जांच में यह भी सामने आया कि परियोजना अधिकारियों की ओर से उसे बदरीनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में सहयोग के लिए भेजा जाता था। इसी दौरान उसे मंदिर के भीतर आने-जाने और संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंच मिली थी।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!