खबर
Top News

चार धाम यात्रा पर खराब मौसम का साया: केदारनाथ हेली सेवा बंद; फजीहत के बीच हजारों श्रद्धालु बिना दर्शन लौट रहे, तापमान शून्य से इतना नीचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 मई 2026, 11:55 am
शेयर करें:
चार धाम यात्रा पर खराब मौसम का साया

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी/चमोली।
चारधाम यात्रा के 16वें दिन मौसम ने तीर्थयात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। केदारनाथ धाम में खराब मौसम, बारिश और घने कोहरे के कारण हेली सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार है और वे सुबह से ही दर्शन के लिए कतारों में खड़े हैं। अब तक चारधाम यात्रा के लिए करीब 27.5 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि 6.60 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ में रही है, जहां 3.10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का यह हाल आठ मई तक बने रहने का अनुमान है।

हेलिकॉप्टर बुकिंग के कारण फजीहत
चार धाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि मौसम और हेलिकॉप्टर सुविधा में परेशानी के कारण हजारों यात्री केदारनाथ से बिना दर्शन के ही लौट रहे हैं। इसकी वजह यह है कि मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की बुकिंग कैंसिल कर दी जाती है और यात्री को अगले दिन की बुकिंग नहीं मिल पाती। क्योंकि अगले दिन किसी और की बुकिंग होती है। अभी मात्र दो- तीन घंटे ही हेली सेवा जारी रहती है और मौसम के कारण बाधित भी होती है। हेलिकॉप्टर सेवा के कारण यात्रियों की खासी फजीहत हो रही है। यात्रियों का कहना है कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिये कि जिन यात्रियों की बुकिंग कैंसिल हो जाए उन्हें अगले दो-तीन दिन में बुकिंग दी जाए ताकि असुविधा न हो।

मौसम बिगड़ा, तापमान -6°C से नीचे
केदारनाथ धाम और आसपास के इलाकों में सुबह 4 बजे से बारिश जारी है। तापमान गिरकर -6°C से नीचे पहुंच गया है। ठंड, बारिश और कोहरे के चलते हेलीकॉप्टर उड़ानें रोकनी पड़ीं। पैदल मार्ग पर भी सावधानी बढ़ा दी गई है। केदारनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। धाम के साथ-साथ निचले इलाकों में भी ठंड तेजी से बढ़ गई है । कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। वे सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि लगातार बारिश और घने कोहरे के चलते हेली सेवाओं की उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है।

बेमौसम बारिश का सिलसिला
केदारनाथ और केदारघाटी में इन दिनों बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। जहां पहले दोपहर बाद बारिश होती थी, वहीं सोमवार को सुबह करीब चार बजे से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ घना कोहरा और तेज ठंड ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं, जिससे तीर्थयात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोनप्रयाग के सेक्टर अधिकारी के मुताबिक, सुबह चार बजे हल्की बारिश के बीच ही श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। लेकिन खराब मौसम के असर से सोमवार सुबह सोनप्रयाग में यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले कम रही।

सुरक्षा और राहत एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय
स्थिति को देखते हुए सुरक्षा और राहत एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आईटीबीपी के जवान सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित बनी रहे। सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को हल्की बारिश के बीच रवाना किया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण भीड़ में कमी देखी गई।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
यात्रियों की सुरक्षा के लिए जवान तैनात हैं। पूरे पैदल मार्ग पर निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

बद्रीनाथ में भी कड़ाके की ठंड, 17 हजार श्रद्धालु रास्ते में
बद्रीनाथ धाम में भी तापमान -3°C से नीचे पहुंच गया है। आज शाम तक करीब 17 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है।

गंगोत्री-यमुनोत्री में बारिश से भीड़ घटी
गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में भी मौसम खराब है। बारिश और ठंड के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। गंगोत्री तापमान: -4°C, यमुनोत्री तापमान: -3°C है। पुलिस द्वारा रास्तों पर बैरिकेडिंग कर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 15 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 15 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 15 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 15 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 15 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 15 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 15 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 15 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 15 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 15 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 15 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 16 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 16 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 16 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 16 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 16 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 16 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 16 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!