अजहर वाघेला की गिरफ्तारी तय: बच्चों को मामा-नाना से मिलने नहीं दे रहा परिवार; जनाजे के वक्त बंधक थे मासूम बेटा-बेटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

बीवी के परिजन चाहते हैं सीबीआई जांच
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मासूम पत्नी अंजुम बी की हत्या में शामिल फर्जी पत्रकार और ब्लैकमेलर अजहर पटेल वाघेला पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। गौतमपुरा पुलिस उसका मोबाइल जब्त करेगी, ताकि घटना के वक्त उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके।
उधर, मृतका अंजुम बी के परिजन चाहते हैं कि घटना की सीबीआई जांच हो क्योंकि पुलिस पर भरोसा नहीं है। ये भी पता चला है कि अजहर ने अंजुम की हत्या के दो दिन बाद जब जनाजा निकला, बच्चों को कमरे में बंधक बना दिया था।
अंजुम बी के पिता मोहम्मद और भाई अमजद पटेल का आरोप है अंजुम ने आत्महत्या नहीं की। उसकी हत्या की गई है। हत्या पति अजहर पटेल वाघेला, जेठ इरफान पटेल वाघेला, जेठानी तैयबा और ससुर इस्लाम पटेल वाघेला की मौजूदगी में हुई।
इसी आशय की एफआईआर दर्ज कराई व कोर्ट केस भी लगाया है। 3 जून को सुनवाई है। परिजनों का आरोप है 13 मई की रात करीब 9 बजे अजहर व अंजुम बी के बीच हिंदू प्रेमिका, जो उसके फर्जी अखबार की फर्जी रिपोर्टर है, से शादी की बात पर विवाद हुआ था।
अजहर चाहता था पत्नी अंजुम उसे सौतन के रूप में स्वीकार कर ले लेकिन अंजुम राजी नहीं थी। जमकर झगड़े से अजहर उग्र हो गया और उसने अंजुम को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से बचने के लिए अंजुम कमरे से भागी और पड़ौस में जेठ इरफान के कमरे में घुस गई।
अजहर वहां भी पहुंच गया और उसे लात-घूंसों से पीटता रहा लेकिन अंजुम के सौतन को न अपनाने की बात पर अड़े रहने से गुस्साए अजहर पटेल वाघेला ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
पिता-भाई का ये भी कहना है जब अंजुम मर गई तो उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए अजहर समेत जेठ इरफान, ससुर इरफान और जेठानी तैयबा (भाजपा के पूर्व पार्षद उस्मान पटेल के भाई इस्माइल की बेटी) ने उसे पंखे पर फांसी से लटका दिया।
गौतमपुरा पुलिस जब्त करेगी मोबाइल
उक्त जानकारी गौतमपुरा पुलिस ने पीडि़ता के परिवार से ली है और अब वो अजहर का मोबाइल जब्त करने की कोशिश कर रही है। मोबाइल के जरिए न केवल हत्या के दौरान उसकी घर में मौजूदगी बल्कि 18 मई को अंजुम के पीहर देपालपुर से गौतमपुरा रोड स्थित ग्राम रुदाख्या स्थित घर पर हमले के वक्त मौजूदगी का भी पता लगाया जाएगा।
हालांकि, परिजनों का कहना है हमले के वक्त अजहर मौजूद नहीं था बल्कि उसका बाप इस्लाम और इस्माइल काले रंग की कार में आए थे और हमले के वक्त कार में ही बैठे रहे थे।
उन्होंने ड्राइवर और कुछ गुंडों को उकसाया था जिन्होंने घर में घुसकर परिजनों को मारा-पीटा और पिता मोहम्मद पटेल की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर धमकाया था वो कोर्ट केस वापस ले ले अन्यथा पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पुलिस उसके बाप इस्लाम और भाई के ससुर इस्माइल का मोबाइल भी जब्त करेगी।
अजहर बच नहीं पाएगा
सूत्रों का कहना है पुलिस जिस व्यूहरचना पर काम कर रही है, उसमें अजहर पटेल वाघेला उर्फ फर्जी पत्रकार बच नहीं पाएगा। उसकी गिरफ्तारी जल्दी होगी। गौतमपुरा पुलिस ने उसे फोन कर बयान देने के लिए बुलवाया था लेकिन वो नहीं आया।
दूसरों पर डरने का आरोप लगा रहा है जबकि वो खुद डरकर छिपता फिर रहा है। हिम्मत है और खुद को सच्चा बता रहा है तो पुलिस के पास बयान देने जाने में क्यों डर रहा है? अपनी ओछी और हिंसक प्रवृति को दबाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाने के पूर्व अजहर जैसे गुंडे और अय्याश को पहले अपना गिरेबां झांक लेना चाहिए।
दम है तो पुलिस को बयान दर्ज करवाए न कि इधर-उधर भागता फिरे। स्थिति ये है पुलिस को उसे नोटिस देकर बयान देने के लिए बुलवाना पड़ रहा है। फिर भी नहीं आया तो गिरफ्तारी की जाएगी।
जिस तरह से अजहर पटेल वाघेला शुतुरमुर्ग की तरह मुंह छिपा रहा है, उसे देखकर तो लगता है पुलिस को उसे गिरफ्तार करना पड़ेगा।
शुतुरमुर्ग ऐसा पक्षी है जो तूफान आने पर अपना मुंह रेत में छिपा लेता है और समझता है तूफान से उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। कुछ ऐसा ही अजहर पटेल वाघेला कर रहा है।
बच्चों को जनाजे में नहीं जाने दिया
मोहम्मद पटेल-अमजद पटेल का कहना है अंजुम बी की हत्या के दो दिन बाद जब उसका जनाजा निकाला गया तो अजहर पटेल वाघेला ने दोनों बच्चों अफ्शां व अर्श को घर में ही एक कमरे में बंद कर दिया था। यहां तक कि खिडक़ी-दरवाजे भी बंद कर दिए थे। दोनों मासूम बच्चे घंटों बंद कमरे में रोते रहे थे।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!