खबर
Top News

अजहर वाघेला एक दिन पूर्व मायके से लाया और दूसरे दिन मार डाला: दु:खी पिता की जुबानी अंजुम बी की मौत की कहानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मई 2026, 2:55 pm
शेयर करें:
अजहर वाघेला एक दिन पूर्व मायके से लाया और दूसरे दिन मार डाला

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
जमीनखोर बाप इस्लाम वाघेला के फर्जी पत्रकार आशिक मिजाज छोटे बेटे अजहर पटेल वाघेला ने पत्नी की हत्या क्यों और कैसे की? इसकी जानकारी पीड़ित पिता मोहम्मद पटेल ने कल खुलासा फर्स्ट में आकर दी। उन्होंने बताया 13 मई 2025 को अजहर उनकी बेटी अंजुम बी को लेकर अपने घर गया और रातभर झगड़ा किया। दूसरे दिन सुबह फिर झगड़ा किया और शाम को मौत की खबर आई, वह भी अंजुम के मरने के 6 घंटे बाद।

पिता ने बताया वे देपालपुर से गौतमपुरा रोड पर ग्राम रुदराख्या में रहते हैं। उनका मुख्य व्यवसाय कृषि है। दो बेटे अमजद और अमन हैं, जबकि बेटी अरविना है। अंजुम बड़ी बेटी थी, जिसकी शादी 3 मार्च 2012 को अजहर वाघेला से हुई थी। हालांकि उसे 2 साल बाद ससुराल भेजा था, क्योंकि शादी के वक्त वह 18 वर्ष की नहीं थी।

सगाई और शादी के बीच 3 वर्ष का वक्त था, लेकिन तब अजहर को देखकर कभी नहीं लगा कि वो इतना शातिर और हत्यारी मानसिकता का है। शादी के बाद से उसने अंजुम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। हमने सोचा कि देर-सवेर वह समझ जाएगा और सबकुछ ठीक हो जाएगा। 14 मई 2025 को जब अंजुम की हत्या हुई, उसके एक दिन पूर्व ही वह उसे मायके से लेकर दोपहर 12 बजे निकला और शाम 4 बजे उसके खजराना स्थित घर पहुंचा था, जबकि ये रास्ता अधिकतम एक घंटे का है।

बाद में बेटी ने बताया था कि रास्तेभर अजहर उससे अपनी हिंदू प्रेमिका की बात पर झगड़ता रहा था। उसका कहना था कि जिस मुंहबोली बहन के साथ वह संबंध रखे हुए है, उसे स्वीकार कर ले और कुछ बोले नहीं। अंजुम इसके लिए राजी नहीं थी, जिसके चलते अजहर ने रास्ते में अंजुम से मारपीट कर कार से धक्का देने की कोशिश भी की थी।

ससुराल पहुंचने के बाद बेटी ने फोन पर बताया कि पति अजहर सहित जेठ इरफान व ससुर इस्लाम उससे मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं। इस पर मैंने इस्लाम से बात की तो उसने कहा कि कोई खास बात नहीं है। सब ठीक हो जाएगा। दूसरे दिन सुबह से ही बच्चों अफ्शां और अर्श के सामने अंजुम को पीटा जा रहा था, इस दौरान बच्चों ने रोकना चाहा तो अजहर ने उन्हें भी पीटा।

गला दबाकर मार डाला, फिर फंदे पर लटका दिया
अंजुम के पिता मो. पटेल के अनुसार शाम 6 बजे के आसपास अजहर का हिंदू प्रेमिका को रखने के मामले में पत्नी अंजुम से जमकर झगड़ा हुआ। वो कह रही थी कि उससे संबंध खत्म करो और अजहर उसे पीट रहा था। इसी दौरान वो उससे बचकर पड़ोस में जेठ इरफान के कमरे में घुस गई तो अजहर वहां भी आ गया और डंडा लेकर पीटने लगा। इसके बाद उसने गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा लगाया और पंखे पर लटकाकर पुलिस बुला ली, जिसने न तो कोई खास तहकीकात की और न पूछताछ।

शव को एंबुलेंस में एमवाय अस्पताल पहुंचा दिया। इसके बाद रात करीब 9 बजे हमें सूचना दी। हम फोन लगाकर पूछते रहे, लेकिन कोई जवाब देने को तैयार नहीं था। रात करीब 3 बजे हम इंदौर के लिए निकले और सीधे अस्पताल पहुंचे तो शव मर्च्यूरी में रखा जा चुका था। उसके गले पर निशान थे, लेकिन पुलिस ने जांच नहीं की। हमने पूछा तो कोई जवाब भी नहीं दिया।

दरवाजा लगाया, जल्दी आ जाओ
मोहम्मद पटेल ने बताया शाम 4 बजे ससुर इस्लाम का फोन आया कि तुम्हारी बेटी अंजुम ने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली है, जल्दी से आ जाओ। हम तुरंत निकलने की तैयारी करने लगे, तभी दोबारा फोन आया कि मत आना, उसने दरवाजा खोल लिया। वहीं हमने बेटी को फोन कर पूछा तो उसने बताया कि दरवाजा नहीं लगाया, वो तो कपड़े अलमारी में जमा रही है। अजहर और उसके बाप इस्लाम की इस हरकत से हम हैरान रह गए, लेकिन फिर भी नहीं समझ पाए थे कि उनके मन में आखिर क्या साजिश चल रही है।

कहता था- हिंदू प्रेमिका को रखूंगा, तुझे मार डालूंगा...
मो. पटेल ने बताया अजहर के केवल हिंदू प्रेमिका ही नहीं, कई लड़कियों से संबंध हैं। जिस प्रेमिका को लेकर झगड़ा हुआ, वो उसकी मुंहबोली बहन है, यानी प्रेमिका की मां से अजहर के पिता इस्लाम ने राखी बंधवा रखी है। वो तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है। अजहर अंजुम को कहता था कि वह उससे संबंध रखेगा, तू चुपचाप रह। विरोध मत कर। यदि ज्यादा विरोध किया तो मार डालूंगा। ये धमकी वो कई बार दे चुका था। हमें नहीं पता था कि वो इसे अंजाम दे देगा।

टैग:

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 2 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 2 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 2 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 2 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 3 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 3 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 3 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 3 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 4 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 4 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 4 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 4 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 4 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 4 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 5 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 5 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!