खबर
Top News

MP के स्कूलों में बदलेगा अटेंडेंस सिस्टम: 9वीं-12वीं के छात्रों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी; कम उपस्थिति पर होगी निगरानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
MP के स्कूलों में बदलेगा अटेंडेंस सिस्टम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब सिर्फ शिक्षकों की ही नहीं, बल्कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज होगी।

निर्देश जारी किए
शिक्षकों की ई-अटेंडेंस को लेकर चल रहे विरोध के बीच लोक शिक्षण संचालनालय ने छात्रों की डिजिटल हाजिरी को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

नई व्यवस्था एजुकेशन पोर्टल 3.0 के जरिए लागू की जाएगी। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पढ़ाई की गुणवत्ता और शैक्षणिक परिणामों के लिए जरूरी है।

पोर्टल पर दिखेगी पूरी कक्षा की सूची
नई व्यवस्था के तहत एजुकेशन पोर्टल 3.0 में Student Management के अंदर Student Attendance का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें संबंधित कक्षा और सेक्शन के सभी विद्यार्थियों की सूची दिखाई देगी। कक्षा शिक्षक को बच्चों की वास्तविक स्थिति के अनुसार रोजाना उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

तीन कैटेगरी में दर्ज होगी हाजिरी
विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए विभाग ने तीन श्रेणियां तय की हैं। Present – उपस्थित, Absent – अनुपस्थित, On Leave – अवकाश पर, सिस्टम में शुरुआत में सभी विद्यार्थियों की स्थिति Present दिखाई देगी।

जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आए हैं, उनके नाम के सामने शिक्षक को Absent दर्ज करना होगा। वहीं छुट्टी पर रहने वाले छात्र के लिए On Leave विकल्प चुनना होगा। इसके बाद दर्ज जानकारी को सेव किया जाएगा।

संस्था के लॉगिन से होगी ऑनलाइन एंट्री
कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की उपस्थिति स्कूल के संस्था लॉगिन से दर्ज की जाएगी। प्रत्येक कक्षा और सेक्शन के विद्यार्थियों की हाजिरी दर्ज करने की जिम्मेदारी संबंधित कक्षा शिक्षक की होगी। विभाग के मुताबिक पोर्टल पर यह सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

कम हाजिरी वाले छात्रों पर विभाग की नजर
ऑनलाइन अटेंडेंस का मकसद सिर्फ रोजाना हाजिरी का रिकॉर्ड तैयार करना नहीं है। विभाग विद्यार्थियों की उपस्थिति के आंकड़ों का नियमित विश्लेषण भी करेगा। जिन छात्रों की उपस्थिति लगातार कम रहेगी, उनकी पहचान कर अतिरिक्त कक्षाएं और जरूरी शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी।

लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें नियमित स्कूल भेजने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बीच छात्रों की भी डिजिटल हाजिरी
सरकार की यह नई व्यवस्था ऐसे समय में लागू की जा रही है, जब प्रदेश में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध जारी है। अब विद्यार्थियों की हाजिरी को भी डिजिटल सिस्टम से जोड़ने के बाद स्कूलों में उपस्थिति का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।

इससे स्कूल स्तर से लेकर विभागीय स्तर तक यह पता लगाया जा सकेगा कि किस स्कूल में कितने विद्यार्थी नियमित आ रहे हैं और किन बच्चों की उपस्थिति लगातार कम है।

विभाग का मानना है कि डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था से सिर्फ निगरानी मजबूत नहीं होगी, बल्कि कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की समय रहते पहचान कर उनकी पढ़ाई में मदद करना भी आसान होगा।

संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

17 minutes ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

25 minutes ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

41 minutes ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 1 hour ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 1 hour ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 1 hour ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 2 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 2 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 2 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 2 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 2 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 2 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 2 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 2 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 3 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 3 hours ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

about 3 hours ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

about 3 hours ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!