किराए से ली बिल्डिंग पर कब्जा करने का प्रयास: न किराया दिया; न खाली कर रहा, अब 15 लाख रुपए की मांग का नोटिस भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चार मंजिला बिल्डिंग किराए पर लेकर उसमें होटल खोलने वाले किराएदार द्वारा एक साल तक किराया देने के बाद अब उलटे संपत्ति मालिक को 15 लाख रुपए देने का नोटिस भेजने का मामला सामने आया है।
एमआर-9 के पास 8, श्रद्धाश्री कॉलोनी स्थित यह बिल्डिंग प्रफुल्ल पिता रूपचंद गंगवाल, निवासी 42, काउंटी पार्क कॉलोनी की है, जो पायनियर इंचीटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर हैं। उन्होंने यह बिल्डिंग अपने ऑफिस के लिए बनवाई थी, लेकिन बाद में ऑफिस कहीं और शिफ्ट कर बिल्डिंग राजेंद्रसिंह जादौन, निवासी 544, कृष्णबाग कॉलोनी को किराए पर दे दी, जिसने इस बिल्डिंग में होटल रॉयल एम्पायर शुरू किया।
बिल्डिंग मालिक गंगवाल ने बताया जादौन से किराएदारी का एग्रीमेंट मई 2024 में 11 माह के लिए हुआ था। अप्रैल 2025 तक उसने नियमित किराया दिया और व्यवहार भी अच्छा रखा। इसके बाद आपसी सहमति से किराएदारी का एग्रीमेंट 11 माह के लिए और बढ़ाया गया, जिसके बाद उसकी नीयत खराब हो गई और किराया देने में बहानेबाजी करने लगा।
कभी पारिवारिक कारण तो कभी कोई अन्य कारण बताकर किराया नहीं दिया। जून 2025 तक उसने किराया समय पर नहीं दिया और जुलाई में आधा किराया दिया। वहीं अगस्त से किराया देना बिलकुल बंद कर दिया। गंगवाल के मुताबिक इसे लेकर उन्होंने किराएदार जादौन से कई बार बात की, लेकिन हर बार वह किराया न देने का कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा।
ज्यादा दबाव बनाने पर पोस्ट-डेटेड ब्लैंक चेक दिए, जो बैंक में विभिन्न बहानों से लगने नहीं दिए। इसके बाद 18 अक्टूबर को उसने स्टाम्प पेपर पर स्वीकार किया कि किराया नहीं दिया है और वह 1 दिसंबर 2025 को होटल वाली बिल्डिंग खाली कर देगा।
उसका जमा डिपॉजिट चार महीने के बकाया किराए में एडजस्ट किया जाएगा, लेकिन तय तारीख को उसने बिल्डिंग खाली नहीं की और अब 15 लाख रुपए की मांग का नोटिस भेज दिया, जिसमें उसने 4.90 लाख रुपए रखरखाव के विभिन्न कार्यों में खर्च होना बताया है।
नोटिस के अनुसार वह इस राशि समेत पूरे 15 लाख रुपए मिलने पर ही बिल्डिंग खाली करेगा।
जब गंगवाल ने इसका विरोध किया, तो उसके द्वारा विभिन्न माध्यमों से धमकाया जा रहा है। पीड़ित प्रफुल्ल गंगवाल ने मामले की शिकायत पुलिस और कलेक्टर की जनसुनवाई में की। वहीं किराएदार जादौन की ओर से कुछ असामाजिक तत्व भी इस मामले में चुप रहने और किराया न मांगने के लिए धमका रहे हैं।
संबंधित समाचार

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!