खबर
Top News

अपात्र को बीईओ बनाने का प्रयास: पद हुआ बदनाम; कोई प्राचार्य नहीं बनना चाहता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 7:21 pm
शेयर करें:
अपात्र को बीईओ बनाने का प्रयास

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
2018 से 2026 के बीच ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर कार्यालय में सामने आए 2.86 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद अब शहर का कोई भी प्राचार्य इस पद पर बैठने को तैयार नहीं है।

हालांकि, इस घोटाले में तत्कालीन बीईओ के नाम जरूर आए, लेकिन प्रकरण सिर्फ एक चपरासी के खिलाफ दर्ज करवा दिया गया था।

हालांकि, इस मामले की फिलहाल भी जांच जारी है, लेकिन यह पद इस कदर बदनाम हो गया है कि अब कोई भी जिम्मेदार शिक्षक इस पद पर आने को तैयार नहीं है।

हजारों शिक्षकों के प्रकरण अधर में
शहर में महत्वपूर्ण जिला विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद खाली होने से हजारों शिक्षकों के प्रकरण का निपटान नहीं हो रहा है। शिक्षक संघ लगातार अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि 20 दिन से अधिक समय होने के बावजूद शहर में बीईओ का पद खाली पड़ा है।

दो दिन पहले मप्र राज्य कर्मचारी संघ और आजाद अध्यापक एवं शिक्षक संघ द्वारा जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन देकर जल्द बीईओ की नियुक्ति की मांग की थी, जिस पर सीईओ जैन ने दो दिन में बीईओ की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया था।

सीईओ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को जल्द बीईओ की तलाश कर नियुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव ने अपने ऑफिस में इंदौर ब्लॉक के सभी 37 संकुल प्राचार्यों को मीटिंग के लिए बुलाया था।

इस मीटिंग में सभी प्राचार्यों से बात कर बीईओ बनने के लिए लिखित में सहमति मांगी गई, लेकिन जब सभी ने अपने जवाब लिखित में दिए तो उसमें से एक भी प्राचार्य ने बीईओ बनने में सहमति नहीं जताई।

जिला प्रशासन प्राचार्य को क्यों यह पद देने पर तुला?
वर्तमान में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस का पद सहायक संचालक रैंक का है, फिर भी जिला प्रशासन प्राचार्य को क्यों यह पद देने में तुला है, यह बात समझ के बाहर है। जबकि शिक्षा विभाग के सम्भाग कार्यालय में 3 और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मंे एक सहायक संचालक पदस्थ है, फिर भी अधिकारी इनको यह पद देने से बच रहे है।

खुद प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर एजुकेशन अनीता चौहान सहायक संचालक हैं। उनके अलावा केसरसिंह डावर और किरण बाला चौहान भी सहायक संचालक हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव खुद सहायक संचालक हैं, जबकि उनके ही कार्यालय में पदस्थ शौर्य मल्होत्रा भी

सहायक संचालक हैं। ऐसे में जेडी अनीता चौहान और डीईओ शांता स्वामी भार्गव को फिलहाल भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा चुकी है, बाकी बचे हुए तीनों सहायक संचालकों में से किसी एक को बीईओ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा किया नहीं जा रहा।

अजीब तर्क आए सामने... लिखित में जवाब देने के साथ ही उन्हें यह भी बताना था कि वो क्यों बीईओ नहीं बनना चाहते तो उसमें भी बड़े अजीब तर्क सामने आए। प्राचार्यों ने किसी ने लिखा कि पत्नी को कैंसर है, किसी ने लिखा उन्हें कमर दर्द की समस्या है, किसी ने पारिवारिक कारण बताया, किसी ने बताया ज्यादा लंबी बैठक नहीं कर सकते, किसी ने लिखा कि पैर में रॉड डली हुई है।

सभी ने अलग अलग बहाने बनाए, लेकिन एक ने भी सहमति नहीं जताई। हालांकि डीईओ शांता स्वामी भार्गव ने प्राचार्यों को आश्वस्त करने की कोशिश भी की। उन्हीं प्राचार्यों से कहा कि बीईओ ऑफिस में भी स्कूल टाइम पर ही काम करना है, आप लोग स्कूल भी आते हो, रात में काम नहीं करना है। यहां काम करना नहीं है, कर्मचारियों से काम करवाना है। लेकिन इसके बाद भी कोई भी प्राचार्य नहीं माना।

जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन... इस मामले पर चर्चा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव, ज्वाइंट डायरेक्टर एजुकेशन अनिता चौहान और जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों ने ही फोन नहीं उठाया।

संबंधित समाचार

शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

2 minutes ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

9 minutes ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

35 minutes ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 15 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 18 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 18 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 18 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 18 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 19 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 19 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 19 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 19 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 20 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 20 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 20 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 20 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 20 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!