खबर
Top News

संतान-मोह या मृत्यु-पाश: 17वें संस्कार की अनदेखी कहीं बुझा न दे घर का चिराग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जनवरी 2026, 5:53 pm
शेयर करें:
संतान-मोह या मृत्यु-पाश

राजकुमार जैन स्वतंत्र लेखक खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क पर बिखरे कांच के टुकड़े, धातु का मलबा, मृत मानव शरीर और वहां पड़ा डिस्पोजल ग्लास जिस पर लिखा था ‘हैप्पी बर्थडे प्रखर’। यह दृश्य महज एक दुर्घटना स्थल का नहीं, बल्कि उन सपनों के अंत का है जो कुछ ही घंटे पहले एक जन्मदिन की पार्टी में खिलखिला रहे थे। अभी तो केक का स्वाद भी जुबां से नहीं उतरा था, बधाइयों का शोर थमा भी नहीं था कि काल ने ऐसा क्रूर अट्टहास किया कि सबकुछ शांत हो गया।

हाल ही में इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर हुई हृदयविदारक घटना, जिसमें तीन होनहार युवाओं की जान चली गई, ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार, एयरबैग्स के खुलने के बावजूद जीवन का न बच पाना, और कार से मिली शराब की बोतलें ये सब एक भयावह कहानी बयां करते हैं।

यह लेख किसी की आलोचना के लिए नहीं, बल्कि एक विनम्र सामाजिक चेतावनी और अभिभावकों से करबद्ध प्रार्थना के रूप में लिखा गया है। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी: चेतावनी या इल्जाम?

इंदौर की सड़कों पर मौत का जो तमाशा रोजाना हो रहा है, वह अब हादसा नहीं कहा जा सकता। यह एक निरंतर घट रही त्रासदी है, जिसके जिम्मेदार कोई और नहीं, हम स्वयं हैं। हादसों के बढ़ते आंकड़े किसी चेतावनी की तरह नहीं, बल्कि एक इल्जाम की तरह हमारे सामने खड़े हैं।

यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 2025 के पहले 10 महीनों में 1600 से अधिक सड़क हादसों में 122 मौतें हुई हैं। ये आंकड़े महज फाइलों में दर्ज संख्याएं नहीं हैं। ये उन घरों की कहानी हैं जहाँ अब किलकारियां नहीं गूँजतीं, उन माताओं की पथरायी आँखें हैं जो दरवाजे की ओर ताकती रह जाती हैं, और उन पिता की कहानी है जिनके बुढ़ापे की लाठी टूट चुकी है।

आज शहर में नियम तोड़ना एक ‹स्टेटस सिंबल› बन गया है। हेलमेट पहनना ‹बोझ› लगता है और लाल बत्ती पर रुकना ‘समय की बर्बादी’। समाज में एक विकृत मानसिकता घर कर गई है जहाँ नियम मानने वाले को डरपोकव नियम तोड़कर भागने वाले को स्मार्ट समझा जाता है। जब अनुशासन को कमजोरी और अंधाधुंध रफ्तार को शान समझा जाने लगे, तो समझ लीजिए कि समाज पतन की ओर अग्रसर है।

17वां संस्कार: यातायात नियम पालन (जीवन रक्षा संस्कार)
भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म दर्शन, गर्भाधान से लेकर अंत्येष्टि तक, 16 संस्कारों की एक सुव्यवस्थित परंपरा पर आधारित है। इन संस्कारों का उद्देश्य मनुष्य के जीवन को अनुशासित, मर्यादित और उद्देश्यपूर्ण बनाना है। किंतु, आज के मशीनी युग में, जहाँ हमारे बच्चे आधुनिक और शक्तिशाली इंजन से लैस तीव्रगामी वाहनों से खेल रहे हैं, वहां 16 संस्कार अधूरे सिद्ध हो रहे हैं।

गर्भाधान से लेकर विवाह तक के संस्कार तो हम बड़े धूम-धाम से करते हैं, लेकिन यदि सड़क सुरक्षा का संस्कार नहीं दिया गया, तो अंतिम संस्कार (अंत्येष्टि) की नौबत असमय ही आ जाती है। इसलिए, आज समय की मांग है कि यातायात नियम पालन को 17वां और अनिवार्य संस्कार माना जाए।

यह संस्कार डर से नहीं, चालान के भय से नहीं, बल्कि जीवन के प्रति सम्मान के भाव से आना चाहिए। जिस तरह हम बच्चे को बोलना, चलना और बड़ों का आदर करना सिखाते हैं, उसी तरह सड़क पर चलते समय हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, और गति सीमा का पालन करना भी घुट्टी में पिलाना होगा।

अभिभावकों से यक्ष प्रश्न: क्या हम स्वयं अपनी संतानों की मौत का कारण बन रहे हैं? अखबार की सुर्खियाँ चीख-चीख कर पूछ रही हैं ये किस नशे में तेज रफ्तार पर सवार हो मेरे बच्चों? आज हर माता-पिता से कुछ कड़वे सवाल पूछने का समय आ गया है:-

आचरण बनाम उपदेश: आप अपने बच्चों को झूठ न बोलने और चोरी न करने का संस्कार देते हैं, लेकिन जब आप स्वयं लाल बत्ती तोड़ते हैं, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते हैं, गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हैं या नशे में वाहन चलाते हैं, तो बच्चा क्या सीखता है? याद रखिए, बच्चे आपके उपदेश नहीं सुनते, वे आपका आचरण देखते हैं। यदि आप सड़क पर अनुशासनहीन हैं, तो आप नैतिक रूप से अपने बच्चे को सुरक्षित ड्राइविंग का पाठ पढ़ाने के अधिकारी नहीं हैं।

लाइसेंस या डेथ वारंट? 18 साल का होते ही (या कई बार उससे पहले ही) हम बच्चों की जिद के आगे झुककर उन्हें तेज रफ्तार बाइक या कार थमा देते हैं। क्या आपने कभी यह सुनिश्चित किया कि घर बैठे लायसेंस बनवाने से पहले उन्हें विधिवत ड्राइविंग ट्रेनिंग› मिली है? क्या उन्हें पता है कि 100 की रफ्तार पर गाड़ी मात्र 3 सेकंड में मौत का सबब बन सकती है? बिना कठोर प्रशिक्षण और संस्कारों के हाथ में गाड़ी थमाना, बच्चे के हाथ में लोडेड बंदूक देने जैसा है।

संसाधन और निगरानी: संपन्नता बुरी नहीं है, लेकिन निगरानी विहीन संपन्नता घातक है। बच्चे देर रात कहाँ जा रहे हैं, किस हालत में लौट रहे हैं, और उनकी गाड़ी में क्या सामग्रियां (जैसे शराब की बोतलें) मिल रही हैं, यह देखना पुलिस का काम बाद में है, पहले माता-पिता का धर्म है।

मेरा बच्चा ऐसा नहीं कर सकता इस भ्रम से बाहर निकलिए। जब कोई दुर्घटना होती है, तो हमारी पहली प्रतिक्रिया सहानुभूति की होती है। हम होनहार हो गई, भाग्य का खेल कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। लेकिन, सहानुभूति यदि सच्चाई से मुंह मोड़ ले, तो वह समाज के लिए घातक है।

हालिया इंदौर हादसे की रिपोर्टिंग हमें एक आईना दिखाती है। मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट आया कि कार की गति अत्यंत तेज थी, उसमें शराब की बोतलें मिलीं और सीट बेल्ट का उपयोग संभवतः नहीं हुआ था (क्योंकि शव बोनट तक आ गिरे थे)।

हमें स्वीकार करना होगा कि नशा+रफ्तार= मौत: विमान हादसों के बाद ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण इसलिए नहीं किया जाता कि पायलट को दोषी ठहराया जाए, बल्कि इसलिए ताकि भविष्य की उड़ानें सुरक्षित हों। ठीक उसी तरह, सड़क हादसों के कारणों चाहे वह शराब हो, मोबाइल का उपयोग हो, या सीट बेल्ट का न होना- पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए।

यह मृतकों का अपमान नहीं, बल्कि जीवितों को बचाने का प्रयास है। यदि हम अपने बच्चों को यह सच नहीं बताएंगे कि देखो, एक छोटी सी गलती ने कैसे तीन घरों के चिराग बुझा दिए, तो वे कभी नहीं सीखेंगे।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 12 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 12 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 13 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 13 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 13 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 13 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 13 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 13 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 13 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 13 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 13 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 14 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!