खबर
Top News

मां बगलामुखी के मंदिर में पाखंड समानांतर व्यवस्था और उगाही: आरोप-दीक्षाहीन बन रहे पंडा; वीआईपी दर्शन और अनुष्ठानों के नाम पर लूट, एसआईटी की मांग तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 4:07 pm
शेयर करें:
मां बगलामुखी के मंदिर में पाखंड समानांतर व्यवस्था और उगाही

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दान, स्वर्ण-रजत सौंदर्यीकरण और वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच अब एक और गंभीर खुलासा हुआ है। मंदिर से जुड़े लोगों और शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है वर्षों से समानांतर व्यवस्था चल रही है। दीक्षाहीन एवं अयोग्य व्यक्तियों को पंडा और ज्योतिषाचार्य के रूप में स्थापित कर श्रद्धालुओं से अनुष्ठान, विशेष पूजा और वीआईपी दर्शन के नाम पर भारी राशि वसूली जा रही है।

आरोप है कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में मंदिर परिसर और उसके आसपास कथित रूप से ऐसे लोगों को बैठाया गया है, जो धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधानों से अनभिज्ञ हैं, लेकिन उन्हें ‘महाराज’, ‘ज्योतिषाचार्य’ और ‘विशेष साधक’ के रूप में प्रस्तुत कर आस्था का लाभ उठाया जा रहा है।

अनुष्ठानों और भय के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली?
शिकायतकर्ताओं का आरोप है श्रद्धालुओं को ग्रह दोष, शत्रु बाधा, पारिवारिक संकट, व्यापारिक नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भय दिखाकर विशेष अनुष्ठान, गुप्त साधना और महंगे धार्मिक उपाय करने के लिए प्रेरित किया जाता है। वीआईपी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से इन कथित साधकों के पास ले जाया जाता है, जहां उनसे बड़ी राशि ली जाती है। आरोप यह भी है मंदिर के बाहर अलग-अलग स्थानों पर मां बगलामुखी की ‘गद्दियां’ स्थापित कर समानांतर धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जरूरी है।

प्रशासनिक साठगांठ के भी आरोप
सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं मंदिर प्रशासन में कुछ अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच कथित साठगांठ के कारण वर्षों से चल रही इन गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई। शिकायतकर्ताओं का कहना है मंदिर के पास स्वयं पर्याप्त आर्थिक संसाधन हैं, तब गर्भगृह शुद्धिकरण, चांदी व्यवस्था और अन्य धार्मिक कार्यों के नाम पर श्रद्धालुओं से अतिरिक्त धन और सामग्री क्यों ली गई? मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली, रसीद व्यवस्था, समानांतर समितियों की भूमिका और दान राशि के उपयोग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

वैज्ञानिक सोच और आस्था के बीच संतुलन की जरूरत
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है आस्था का सम्मान 0होना चाहिए, लेकिन धोखाधड़ी, भय या अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है, तो निष्पक्ष जांच आवश्यक है। संविधान के अनुच्छेद 51A (h) के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और सुधार की भावना विकसित करना भी है। ऐसे में चमत्कारी दावों, भय आधारित प्रचार या आर्थिक लेनदेन की पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

पूर्व अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने की SIT जांच की मांग
मंदिर से जुड़े कई पूर्व पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है जांच केवल दान राशि और लॉकर में मिले सोना-चांदी तक सीमित न हो, बल्कि इसमें ये बिंदु भी शामिल हों

• समानांतर समितियों की वैधता और भूमिका

• बीते वर्षों में प्राप्त नकद एवं ऑनलाइन दान का पूरा ऑडिट

मंदिर से जुड़े व्यक्तियों की कथित संपत्तियों की जांच।

• अनुष्ठानों एवं विशेष पूजाओं के नाम पर हुई वसूली की पड़ताल।

• अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा धार्मिक गतिविधियां संचालित करने के आरोपों की जांच।

• मंदिर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 4 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 4 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 5 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 5 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 5 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 5 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 5 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 5 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 5 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 6 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 6 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 6 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 6 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!