पूर्व गृह मंत्री बोले- जिताऊंगा पार्टी को: प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने नरोत्तम मिश्रा को समझाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार रात को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाक़ात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा दतिया में जीत दर्ज करेगी।
नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया, जिसके बाद से ज़िले में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "बहुत अच्छी बात हुई. दतिया को जीतने की बात हुई। मैं अपने समर्थकों को कह चुका हूं कि धैर्य का परिचय दें। मैं निश्चित तौर पर नामांकन में शामिल होने जाऊंगा। इससे पहले भी शनिवार दोपहर को उन्होंने कहा था, "यह पार्टी का फ़ैसला है. मैंने सोशल मीडिया पर पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालने वाले वीडियो देखे हैं। कार्यकर्ताओं से अपील है कि ऐसा कोई काम ना करें।
गौरतलब है कि बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा दतिया से तीन बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन 2023 में वो यहां से चुनाव हार गए थे। उप चुनाव के लिए उन्हें यहां से टिकट नहीं मिला
शनिवार (11 जुलाई) शाम को वो मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सीएम डॉ. यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री अजय जमवाल से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाने के विरोध में कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है, हालांकि कोई इस्तीफा नहीं मिला है। भाजपा किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगी। नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में चुनाव जीतेंगे।
फैसला सिर माथे
मिश्रा ने कहा पार्टी का फैसला उनके सिर-माथे पर है। हंगामा कर रहे समर्थकों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा। नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे और उनके लिए प्रचार भी करेंगे। हालांकि उनके चेहरे पर वह उत्साह नजर नहीं आया, जिसके लिए वे अक्सर जाने जाते हैं।
मीडिया के सवालों का भी उन्होंने कट-टू-कट जवाब दिया। भाजपा में नरोत्तम की पहचान एक 'संगठन के आदमी' की रही है। केंद्रीय नेतृत्व से उनके पुराने संबंध हैं। संभावना है कि उन्हें संगठन में किसी बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी या किसी अन्य राज्य में चुनाव प्रबंधन की भूमिका दी जाए। यह उन्हें 'मेनस्ट्रीम' में बनाए रखने का एक तरीका हो सकता है।
17 नेताओं पर एफआईआर
दतिया में हिंसा करने के आरोप में 17 नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है. पथराव, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. कोतवाली थाने में इन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!