आधी रात को ‘वर्दी’ बनी भगवान: बस स्टैंड पर बिलखती मां; गोद में मासूम बच्चे को छोड़कर भागा पति
KHULASA FIRST
संवाददाता

छोटी ग्वालटोली थाने के दो आरक्षकों ने हिम्मत देकर सुरक्षित घर भिजवाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस पर हमेशा ही उलटे सीधे आरोप लगते रहते हैं, लेकिन कल रात जो हुआ उससे दो माह के बच्चे को गोद में लिए बिलखती एक मां के लिए वर्दी भगवान बन गई। मामूली बात पर हुए झगड़े के बाद पति, मां-बेटे को छोड़कर भाग गया। ऐसे में देर रात छोटी ग्वालटोली थाने के दो आरक्षकों ने महिला को ढाढ़स बंधाई और इंदौर से सकुशल घर के लिए रवाना कर दिया।
जाते समय महिला ने मुक्तकंठ से इंदौर पुलिस की प्रशंसा की। जानकारी के अनुसार विगत रात करीब 12.30 बजे सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान छोटी ग्वालटोली के आरक्षक राजेंद्र जामलिया और आरक्षक दीपक भदौरिया को एक महिला के बारे में बताया। महिला उदास, घबराई और अकेली थी। वहीं, तीन-चार बड़े-बड़े बैग लिए बैठी महिला की गोद में दो माह का दूधमुंहा था।
पुलिसकर्मियों के पूछने पर महिला ने अपना नाम मृणाली पति संदीप माथे निवासी ग्राम दुपाड़ी, पूणे बताया। बताया कि वह पति के साथ बेटे के मुंडन और महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आई थी। वहां से लौटते वक्त इंदौर पहुंचे और ट्रेन से जाने वाले थे। भूख लगने पर सरवटे बस स्टैंड की एक होटल पर खाना खाने पहुंचे।
इससे पहले पति ने शराब पी ली थी। खाने के दौरान पति वेटर से किसी बात को लेकर गुस्सा हो गया। वह उसे उल्टा सीधा करने लगा, जब उसने पति को ऐसा करने से टोका तो पति उस पर ही भड़क गया। कहासुनी हुई और गुस्से में पति उसे व बच्चे को चार बैग सहित वहीं छोड़कर चला गया।
हालात समझते ही दोनों पुलिसकर्मियों ने पहले महिला को ढांढस बंधाया। भरोसा दिलाया कि वह अकेली नहीं है। इसके बाद शुरू हुआ मदद का सिलसिला। टीआई संजू कांबले के संज्ञान में पूरा मामला लाने के बाद आरक्षक उसे रेलवे स्टेशन ले गए। पता चला कि ट्रेन निकल चुकी थी।
अगली ट्रेन सुबह करीब 7 बजे खंडवा से मिलेगी। दोनों रात की चिंता और मासूम की हालत को देखते हुए महिला को सरवटे बस स्टैंड ले गए। वहां से खंडवा जाने वाली बस में सुरक्षित बैठाया। इस दौरान बस के कंडक्टर, ड्राइवर और खंडवा जाने वाली अन्य सवारियों को पूरी स्थिति समझाकर महिला की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी। यात्रियों को अपने, थाना का मोबाइल नंबर दे दिया। महिला के भाई से बात होने के बाद उसका भी नंबर ले लिया, ताकि आगे की यात्रा में महिला को कोई परेशानी न हो।
इंदौर पुलिस बहुत अच्छी है...
बस में बैठते समय महिला की आंखें नम थीं। उसने दोनों पुलिसकर्मियों से कहा कि इंदौर पुलिस बहुत अच्छी है, बिना सोचे-समझे मदद के लिए आगे आती है। इन शब्दों ने एक बात तो साबित कर दी कि आधी रात में जब एक मां खुद को बेसहारा समझ रही थी, तब वर्दी ने सिर्फ कानून नहीं, भरोसा भी निभाया।
संबंधित समाचार

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!