सांसद के साथ मारपीट: शर्ट फाड़ी; अंडे फेंके, लगाए चोर-चोर के नारे, हेलमेट पहनाकर निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना सामने आई है। अभिषेक यहां चुनाव बाद हिंसा में प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलने पहुंचे थे।
हेलमेट पहनकर खुद को बचाया
घटना के दौरान भारी हंगामा हुआ। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने नारेबाजी की, अंडे फेंके और अभिषेक बनर्जी को घेर लिया। वायरल वीडियो में उन्हें सुरक्षा के बीच हेलमेट पहनकर आगे बढ़ते देखा गया।
शर्ट भी फाड़ दी
अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उन पर हमला करने की कोशिश की गई और इस दौरान उनकी शर्ट भी फाड़ दी गई। उन्होंने कहा कि हेलमेट की वजह से उनका सिर सुरक्षित बच गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था।
CID के समन के बीच बढ़ा राजनीतिक तनाव
इस घटना से पहले पश्चिम बंगाल CID ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है। उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए भवानी भवन स्थित CID मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। CID की कार्रवाई के बाद अभिषेक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे किसी दबाव या कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।
पहले से संवेदनशील रहा है सोनारपुर
सोनारपुर क्षेत्र पिछले कुछ समय से राजनीतिक टकराव और चुनावी हिंसा को लेकर चर्चा में रहा है। यहां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच लगातार राजनीतिक संघर्ष देखने को मिलता रहा है। हाल के चुनावों के बाद भी कई हिंसक घटनाओं और आरोप-प्रत्यारोपों ने माहौल को तनावपूर्ण बनाए रखा है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!