नाबालिग लड़की से मारपीट और जबरदस्ती: जान से मारने की दी धमकी; बचाने आए बड़े पिता से की मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती और मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता रविवार रात अपनी मां और बड़े पिता के साथ थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
21 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज
खजराना पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसकी मां की शिकायत पर 21 वर्षीय पुष्पराज यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी और पीड़िता के बीच पिछले कई वर्षों से पहचान बताई जा रही है।
मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी और आरोपी की करीब चार साल से जान-पहचान थी। बीते दो महीनों से लड़की ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था।
रविवार को आरोपी ने लड़की को रास्ते में रोककर उसका मोबाइल फोन चेक करने की मांग की। जब लड़की ने मना किया, तो आरोपी ने उससे बदतमीजी की और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट शुरू कर दी।
बड़े पिता से भी की बदसलूकी
घटना के दौरान लड़की के बड़े पिता मौके पर पहुंच गए और उसे बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उनसे भी विवाद और हाथापाई की। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका।
आरोपी ने लड़की को दी धमकी
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने उससे बात करना बंद किया या किसी और से बातचीत की, तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा। डर और असुरक्षा के माहौल में परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित समाचार

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!