मारपीट करने वाले बदमाश चंद घंटों में धराए, जुलूस निकाला: खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे युवक को घेरकर पीटा था
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहगीरों के साथ मारपीट और बदमाशी करने वालों पर एरोड्रम थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ घंटों में आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।
टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के मुताबिक, घटना 27 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे की है। मोहित अग्रवाल खाटू श्याम मंदिर, अंबिकापुरी से दर्शन कर अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। 60 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
फरियादी पर साथी की बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाया। फरियादी ने इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
फरियादी ने थाना एरोड्रम पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच की और करीब 40-45 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और कैलाश मीना (20), किशन धाकड़े (18), हिमांशु चौरसिया (21) और मनीष केसरी (20) को गिरफ्तार कर लिया।
सभी छोटा बांगड़दा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पकड़ने में एसआई हरिसिंह मरावी, प्र. आर. दीपू यादव, विलियम, विजय तिवारी और आरक्षक राजू रावत की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!