तीन बार कांग्रेस के दबंग विधायक रहे अश्विन जोशी का निधन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्षेत्र क्र. 3 से तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे अश्विन जोशी का आज सुबह निधन हो गया। वे वर्ष 1998 से 2008 तक लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे थे। वे कांग्रेस के दबंग नेताओं में शुमार थे। राजवाड़ा पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वे लगातार कई वर्षों तक कार्यक्रम करते रहे थे।
उनके अभिन्न मित्र सुरेंद्र जैन ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हार्ट में तकलीफ होने के बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल लाया गया, जहां करीब 9.30 बजे उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें पैरों में भी कई दिनों से तकलीफ थी, जिसका इलाज चल रहा था।
उनके हार्ट का वॉल्व भी कुछ दिनों पहले ही बदलाया गया था, जिसके बाद से वे ज्यादा सक्रिय नहीं थे, लेकिन अक्सर अपने मार्तंड चौक रामबाग स्थित घर के बाहर पत्नी समेत बैठते थे और लोगों से मिलते-जुलते थे।
वे पानी वाले बाबा के नाम से मसहूर थे। गर्मी के मौसम में अपने खर्च से वे पूरे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 की विभिन्न बस्तियों में टैंकर पहुंचाते थे। समर्थक और मित्र उन्हे प्यार से बाबा कहकर बुलाते थे।
दिग्विजय सिंह समर्थकों में गिने जाते थे- चिंटू चौकसे के पूर्व उनका नाम शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए भी चला था, लेकिन खुद उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों से मना कर दिया था।
कांग्रेस की राजनीति में वे दिग्विजय सिंह समर्थकों में गिने जाते थे। उनके चाचा महेश जोशी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे और पहले अर्जुन सिंह और फिर दिग्विजय सिंह के नजदीकी नेताओं में शुमार रहे।
चाचा महेश जोशी की प्रेरणा से ही वे राजनीति में आए थे। वर्ष 2013 में वे भाजपा के आकाश विजयवर्गीय और 2018 में उषा ठाकुर से पराजित हो गए थे। गत 2023 में भी वे दावेदार थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने चचेरे भाई और चाचा स्व. महेश जोशी के पुत्र दीपक पिंटू जोशी के लिए चुनाव न लड़ना तय किया।
हालांकि पिंटू भाजपा के गोलू शुक्ला से पराजित हो गए। पिछले कुछ दिनों से अश्विन जोशी की पार्टी और शहर के कार्यक्रमों में सक्रियता काफी कम हो गई थी।
पैरों और हार्ट की तकलीफ के चलते वे अक्सर घर पर ही रहते थे। जैन ने बताया कि उनका बेटा आदित्य जोशी विदेश में है। अंतिम संस्कार उसके आने के बाद तय होगा।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!