मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद: पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मांगलिया स्थित ऋषि तीर्थ स्थल जैन मंदिर से चोरी हुई भगवान महावीर, आदिनाथ और अरहनाथ की अष्टधातु से निर्मित तीन प्रतिमाओं को क्षिप्रा पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके चार अन्य साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रतिमाओं को सोने-चांदी की समझकर चोरी करके ले गए थे। बाद में तीनों प्रतिमाओं को एक आरोपी के घर के पास जमीन में गाड़कर छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कर तीनों प्रतिमाएं बरामद कर लीं।
मंदिर से प्रतिमाएं चोरी होने के बाद एसआईटी गठित
जैन मंदिर से धार्मिक प्रतिमाओं की चोरी को पुलिस ने गंभीरता से लिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और प्रतिमाओं की बरामदगी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।
एसआईटी की कमान SDOP सांवेर देवेंद्र सिंह धुर्वे को सौंपी गई। टीम में क्षिप्रा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह मुकाती, निरीक्षक महेंद्र मकास्रे, मांगलिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह सिसोदिया सहित पुलिसकर्मी और साइबर विशेषज्ञ शामिल किए गए।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों के हुलिए, बॉडी लैंग्वेज और आवाज का विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।
जांच के दौरान पुलिस को धार जिले के टांडा क्षेत्र में आरोपियों के होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
18 वर्षीय युवक पकड़ा, पूछताछ में सामने आए साथियों के नाम
पुलिस के मुताबिक, टीम ने मोहन उर्फ आशिक पिता हीरू (18 वर्ष 6 माह), निवासी परेठा, थाना टांडा, जिला धार को पकड़ा। पूछताछ में उसने मंदिर से प्रतिमाएं चोरी करने की बात स्वीकार की और घटना में शामिल अन्य साथियों के नाम बताए।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों में करण पिता बनेसिंह, अर्जुन पिता सदन, सूनकेस पिता नामालूम, तीनों निवासी परेठा, पोस्ट नरवाली, थाना टांडा, जिला धार तथा संतोष पिता केकू नीनामा, निवासी भीलखेड़ी, जिला धार, हाल मुकाम लसूड़िया परमार कांकड़, थाना क्षिप्रा, इंदौर के नाम सामने आए हैं।
जमीन में गाड़कर रखी थीं तीनों प्रतिमाएं
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोहन ने बताया कि चोरी की गई तीनों प्रतिमाओं को अर्जुन के घर के पास जमीन में गाड़कर छिपाया गया था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खुदाई के बाद भगवान महावीर, भगवान आदिनाथ व भगवान अरहनाथ की तीनों अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद की गईं। पुलिस ने प्रतिमाओं को जब्त कर लिया है।
चार आरोपी फरार, तलाश जारी
पुलिस टीम ने अन्य आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गए और उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए हैं।
पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना
पूरे मामले की निगरानी एसआईटी प्रभारी एवं एसडीओपी सांवेर देवेंद्र सिंह धुर्वे के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में क्षिप्रा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह मुकाती, निरीक्षक महेंद्र मकास्रे, उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, सहायक उपनिरीक्षक फारुख खान, सहायक उपनिरीक्षक बालू सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक नरेंद्र मंडलोई, आरक्षक रवि तिवारी, मलखान गुर्जर, जितेंद्र धाकड़, रोहित दांगी, कमलेश और मदन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी की वारदात में इस्तेमाल अन्य संसाधनों और घटना से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!