खबर
Top News

जिलाबदर खत्म होते ही दहाड़ा बकरी: इंदौर में गैंगवार की आहट; पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को खुली ललकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मई 2026, 2:14 pm
शेयर करें:
जिलाबदर खत्म होते ही दहाड़ा बकरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर सिस्टम के बदमाशों पर सख्ती के दावों के बीच इंदौर नगरीय क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा। तिलक नगर थाना क्षेत्र में कल शाम महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे गुंडों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

खजराना का कुख्यात लिस्टेड बदमाश अमित राजावत उर्फ अमित बकरी ने आकाश उर्फ छोटे ठाकुर के पैर में गोली मार दी। गोली उलटे पैर की जांघ को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद मैदान में भगदड़ मच गई और बकरी दहाड़ते हुए शेर की तरह खुलेआम फरार हो गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अमित बकरी का जिलाबदर महज 10 दिन पहले ही खत्म हुआ था। शहर में लौटते ही उसने फायरिंग कर पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली। अब इस गोलीकांड के बाद शहर में गैंगवार की आशंका भी गहराने लगी है।

घटना पिपल्याहाना स्थित सॉफ्ट विजन कॉलेज के पास मैदान की बताई जा रही है। यहां महाराणा प्रताप जयंती पर बापट चौराहे तक माल्यार्पण रैली निकालने की तैयारी चल रही थी। रैली का आह्वान पालदा के ऋषभ जादौन ने किया था।

अलग-अलग इलाकों से युवक गाड़ियों के साथ जमा हुए थे। इसी दौरान लालगली (परदेशीपुरा) निवासी आकाश उर्फ छोटे ठाकुर पिता राजेंद्रसिंह की खजराना के बदमाश अमित बकरी के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई।

मैदान में मची अफरा-तफरी... प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों पक्षों में घूराघारी हुई, फिर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते अमित ने कट्टा निकाला और आकाश पर फायर कर दिया।

गोली आकाश की बाईं जांघ को छूते हुए निकल गई। घायल युवक को पहले एमवाय अस्पताल फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

डेढ़ दर्जन केसों से लदा है अमित बकरी... पुलिस सूत्रों के मुताबिक तपेश्वरी बाग कॉलोनी का (वेलोसिटी के पास) अमित पिता रामखिलावन राजावज उर्फ आमित बकरी खजराना थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा है।

उसके खिलाफ कातिलाना हमला, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ के करीबी कमल जादौन गैंग के साथ लंबे समय से सिजिंग और वसूली के धंधे में सक्रिय था।

उसने कुछ समय से ऑर्बिट मॉल में मारुति एसोसिएट्स के नाम से नया काम शुरू किया था। पहले वह नेहरू नगर (एमआईजी थाना क्षेत्र) से संचालित कमल जादौन और उसके बेटे अर्पित उर्फ शिब्बू जादौन के ऑफिस जादौन एसोसिएट्स पर कमल जादौन का राइट हैंड बनकर काम करता था।

जिलाबदर अवधि में वह देवास में सिजिंग का काम कर रहा था। 17 मई 2024 को भी अमित बकरी, शिब्बू जादौन व अपने 10-15 साथियों के साथ वेस्टेंड कॉर्पोरेट, न्यू पलासिया में संचालित मंगलम एसोसिएट्स में रिकवरी करने वाले जतिन यादव के साथ उसके ऑफिस में घुसकर मारपीट की थी।

पिस्टल अड़ाकर धमकाया भी था। बाद में ट्रेड सेंटर स्थित अपने ऑफिस बुलाकर मारपीट कर रुपए भी लूटे थे। तुकोगंज पुलिस शिकायत दबाकर बैठी थी। खुलासा फर्स्ट ने 2 जून 2024 में खबर प्रकाशित कर इसका प्रमुखता से खुलासा किया था।

एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई, तिलक नगर थाने के खुफिया के जवान के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

29 अप्रैल को खत्म हुआ जिलाबदर, 10वें दिन चला दी गोली... खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नवंबर 2025 में अमित बकरी को जिलाबदर किया था।

उसका जिलाबदर आदेश 29 अप्रैल को खत्म हुआ। खास बात यह कि शहर में वापसी के महज दस दिन बाद उसने फिर से गोलीकांड कर दिया।

घायल भी ‘दूध का धुला’ नहीं, उस पर भी केस... घायल आकाश ठाकुर भी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। वह शराब दुकान पर काम करता है और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस अब इस मामले को सिर्फ आपसी विवाद नहीं, बल्कि गैंगों के शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर भी देख रही है।

उत्तम ठाकुर भी फरार, दोनों के घर पहुंची पुलिस
घटना में अमित के साथ बाणगंगा क्षेत्र निवासी उत्तम ठाकुर का नाम भी सामने आया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। तिलक नगर पुलिस जब तपेश्वरी बाग स्थित अमित के घर पहुंची तो उसकी मां ने पुलिस को बताया कि अमित घर नहीं आता और अलग रहता है। वहीं उत्तम ठाकुर के घर पहुंचे पुलिसकर्मियों को उसके पिता मिले, जिन्होंने बेटे के घर नहीं आने की बात कही।

संगठित बदमाशों का नेटवर्क खड़ा कर लिया जादौन ने
कमल जादौन के बारे में पता चला है कि वह अपराधों से लदे बदमाशों को संगठित करके सीजिंग का काम कराता था। उसके पास ऐसे दर्जनों बदमाश मौजूद है।

ये बदमाश सीजिंग से ज्यादा व्यापारियों को धमकाने का काम करते हैं। कमल जादौन अपनी बदमाशों की फौज के साथ ऐसे पैसे निकलवाने का काम भी करता है, जिनकी कोई लिखा-पढ़ी नहीं होती।

वह जब भी किसी विवाह समारोह या किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाता है तो अपने साथ दस से पंद्रह बदमाशों को लेकर जाता है, जिससे वह आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

छोटे-मोटे बदमाश उसके इसी आभा मंडल से प्रभावित होकर उससे जुड़ने लगते हैं। इस तरह वह अपनी फौज का विस्तार करता है।

पुलिस को चाहिए कि वह कमल जादौन के साथ चलने वाले गार्डों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करें।

कमिश्नर सिस्टम पर सवाल, शहर में गैंगवार का खतरा
इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद लगातार अपराधियों पर सख्ती के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन खुले मैदान में भीड़ के बीच गोली चलने की घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद शहर में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनके पुराने नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच कर रही है।

टीआई मनीष लोधा के अनुसार मामले में अमित बकरी और उत्तम पर केस दर्ज किया है। दोनों को सरगर्मी से तलाशा जा रही है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 6 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 6 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 6 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 6 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 6 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 6 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 6 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 7 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 7 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 7 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 7 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 7 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 7 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 7 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 7 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 7 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 7 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 7 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 7 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!