बस में बैठकर पहुंचे ब्रिक्स बैठक स्थल: कलेक्टर ने रोकी फिजूलखर्ची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आव्हान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बस से उज्जैन गए तो कल कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी इसी दिशा में कदम उठाया।
वे अन्य अधिकारियों के साथ बस में बैठकर बायपास स्थित मौर्या शेरेटन होटल पहुंचे जहां 9 से 13 जून तक ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों व अधिकारियों की बैठक होनी है।
उन्होंने बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर के साथ निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, पुलिस आयुक्त संतोषकुमार सिंह, आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, स्मार्ट सिटी सीईओ अर्थ जैन, एमपीआईडीसी के कार्यकारी अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार और रोशन राय सहित अन्य अधिकारी भी थे।
उन्होंने होटल मौर्या शेरेटन ग्रेंड पेलेस होटल में बनाए जा रहे विभिन्न बैठक स्थलों, अतिथियों के ठहरने के स्थानों और आवागमन मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने एयरपोर्ट से लेकर होटल और आयोजन स्थलों तक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही मालवा की सांस्कृतिक गरिमा और पारंपरिक आतिथ्य के अनुरूप उनका स्वागत किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एयरपोर्ट से मेरियट होटल और मौर्या शैरेटन ग्रैंड पैलेस तक बसों के माध्यम से भ्रमण किया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि अधिकारियों की ब्रीफिंग, दायित्व निर्धारण और समन्वय का कार्य लगातार किया जा रहा है।
एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थलों और अतिथियों के ठहरने वाले स्थानों तक पूरे रूट प्लान का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया है। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।
उन्होंने कहा आयोजन इंदौर और देश दोनों के लिए गौरव का अवसर है। प्रशासन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है ताकि आयोजन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।
उन्होंने विश्वास जताया कि इंदौर पूर्व की तरह इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का भी सफल संचालन करेगा।
9 से 11 जून तक होगी बैठक- यह बैठक मध्यप्रदेश सहित देश और दुनिया के कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, कृषि व्यापार और किसान कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।
कार्यक्रम के तहत 9 से 11 जून तक ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक होगी, जबकि 12 और 13 जून को सदस्य देशों के कृषि मंत्री इंदौर में कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
बैठक में वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु स्मार्ट कृषि, कृषि व्यापार को सरल बनाने, किसान कल्याण, आपूर्ति, अनुसंधान, डिजिटल कृषि, प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और कृषि नवाचार जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कृषि आधरित प्रदर्शनी लगाई जाएगी
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में कृषि वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश की कृषि उपलब्धियों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
ढक्कनवाला कुआं स्थित हाट बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर कृषि आधारित प्रदर्शनियां और स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को प्रदेश के कृषि विकास मॉडल की जानकारी दी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की पहल पर वाहन पूलिंग और ईंधन बचत का संदेश भी दिया। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बसों में भ्रमण किया, जिससे ईंधन बचत के साथ समन्वित निरीक्षण भी संभव हो सका।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!