खबर
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक: तीन रास्ते रहेंगे बंद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक

दर्शकों के लिए 3 मैदानों में पार्किंग, पास पर वाहन नंबर जरूरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर यातायात और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है।

मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए पंचम की फैल, एसजीएसआईटीएस मैदान और बाल विनय मंदिर स्कूल मैदान में पार्किंग रहेगी। वहीं, स्टेडियम के आसपास तीन प्रमुख मार्गों पर पासधारी और आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

एमपीसीए द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार, आमंत्रित अतिथियों के वाहन पर पार्किंग पास विंडस्क्रीन पर स्पष्ट रूप से चस्पा होना चाहिए। पास पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित होना अनिवार्य है। निर्धारित पास या वाहन नंबर नहीं होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। पी1 से पी4 पास वाले वाहन सांची पॉइंट से उषाराजे गेट पहुंचेंगे।

पी5 वाहन इंदौर टेनिस क्लब रोड, पी6 अभय प्रशाल रोड, पी7 इंदौर टेनिस क्लब और पी8 अभय प्रशाल पार्किंग में खड़े होंगे। पी9 पासधारी वाहन और मीडिया के दोपहिया वाहन बास्केटबॉल परिसर में, जबकि पी10 तथा प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के वाहन विवेकानंद स्कूल ग्राउंड में पार्क होंगे।

वहीं विजय नगर और मालवा मिल की ओर से आने वाले दर्शक पंचम की फैल में वाहन खड़ा करेंगे। राजवाड़ा-मरीमाता की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए एसजीएसआईटीएस और बाल विनय मंदिर स्कूल मैदान में पार्किंग रहेगी। पलासिया और भंवरकुआं की ओर से आने वाले दर्शक मधुमिलन, रीगल और शास्त्री ब्रिज के रास्ते इन मैदानों तक पहुंच सकेंगे।

मैच के दौरान लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहे और इंडस्ट्रीज तक, घंटाघर से जंजीरवाला चौराहे व लेटर्न चौराहे तक तथा पलासिया-घंटाघर से हाई कोर्ट और लेटर्न चौराहे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

दर्शकों को स्टेडियम तक पैदल पहुंचना होगा। यातायात पुलिस ने आसपास पार्किंग की सीमित जगह को देखते हुए सिटी बस और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

20 minutes ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

38 minutes ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 1 hour ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 1 hour ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 2 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 2 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 2 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 2 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 2 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 2 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 2 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 2 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!