क्या आप भी है कूलर से आ रही बदबू से परेशान: आज ही करें ये आसान उपाय; मिनटों में फ्रेश होगी हवा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी में कूलर लोगों के लिए राहत का सबसे बड़ा साधन होता है, लेकिन कई बार कूलर चालू करते ही कमरे में अजीब और गंदी बदबू फैल जाती है।
इस वजह से आती है बदबू
यह बदबू आमतौर पर कूलर के टैंक में जमा पुराने पानी, काई और फंगस के कारण होती है। कई बार बदबू इतनी तेज होती है कि आपको कूलर को बंद करना पड़ता है। इतना ही नहीं हवा में मौजूद बैक्टीरिया आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मछली जैसी गंध आने लगती है
बता दें कि जब कूलर का पानी लंबे समय तक नहीं बदला जाता, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया बायोफिल्म बनाते हैं, जिससे सड़ी हुई मछली जैसी गंध आने लगती है।
इसके अलावा कूलर के घास या हनीकॉम्ब पैड्स में धूल और नमी जमा होने से भी दुर्गंध बढ़ जाती है।
बदबू दूर करने के असरदार तरीके
सबसे पहले कूलर का टैंक पूरी तरह खाली करें। इसके बाद उसमें सफेद सिरका डालकर 20–30 मिनट के लिए छोड़ दें। सिरका एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है, जो बैक्टीरिया को खत्म करता है।
बाद में ब्रश या स्क्रब से टैंक को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके अलावा पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालने से भी बदबू खत्म हो जाती है और पानी ताजा बना रहता है।
खुशबूदार हवा के लिए टिप्स
अगर सफाई के बाद भी हल्की गंध बनी रहे, तो कूलर के पानी में टी-ट्री ऑयल या लेमनग्रास ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। ये न सिर्फ खुशबू देते हैं, बल्कि एंटी-बैक्टीरियल भी होते हैं।
आगे से बदबू न आए, इसके लिए रखें ध्यान
हर 2–3 दिन में कूलर का पानी जरूर बदलें
हफ्ते में एक बार टैंक साफ करें
कूलर पैड्स को समय-समय पर धोकर धूप में सुखाएं
ज्यादा पुराने या काले पड़ चुके पैड्स को तुरंत बदल दें
थोड़ी सी नियमित सफाई और देखभाल से आपका कूलर न सिर्फ ठंडी, बल्कि साफ और खुशबूदार हवा भी देगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!